featured क्राइम अलर्ट देश

Pandav Nagar Murder Case: मां बेटे ने क्यों किया अंजन दास का कत्ल, पढ़िए रिश्तों को शर्मसार करने वाली ये कहानी

Pandav Nagar Murder Case: मां बेटे ने क्यों किया अंजन दास का कत्ल, पढ़िए रिश्तों को शर्मसार करने वाली ये कहानी

दिल्ली के पांडवनगर से श्रद्धा वालकर मर्डर केस जैसा ही एक मामला सामने आया है। यहां अंजन दास नाम के शख्स की उसकी बीवी और बेटे ने मिलकर हत्या कर दी है। इतना ही नहीं बल्कि उसकी बीवी और बेटे ने शव के 10 टुकड़े कर अलग-अलग जगह फेंका है।

यह भी पढ़ें:- पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी गिरफ्तार

मई में हुए इस हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाते हुए दिल्ली की क्राइम ब्रांच ने एक एक तथ्य सामने रखा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस ने बताया कि अंजन दास के शव को 10 टुकड़ों में काटा गया था इसमें से पुलिस को 6 टुकड़े मिल गए हैं। बाकी की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

इस मामले में अंजन दास की पत्नी और बेटे ने हत्या की बात कबूल की है। आरोपियों के अनुसार अंजन दास बेटी और बहू पर बुरी नजर रखता था जिसके चलते इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया।

क्राइम ब्रांच ने मृतक की पत्नी और बेटे को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आई जानकारी के मुताबिक, नशे की गोलियां खिलाने के बाद अंजन दास की हत्या की गई। वारदात के खुलासे के बाद से इलाके में सनसनी है।

इस मामले में पुलिस ने बेटे दीपक को गिरफ्तार किया है। आस-पड़ोस के लोगों के अनुसार पहले दीपक अंजन दास के साथ ही रहता था लेकिन झगड़ों की वजह से वह अलग से अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहने लगा था। हालांकि, उसके परिवार से अलग होने के बाद भी घर का माहौल नहीं बदला। परिवार के आपस में कई झगड़े होते थे।

Related posts

ईडी कार्यालय पर कांग्रेस का प्रदर्शन, खैहरा के खिलाफ कार्रवाई न करने का आरोप

Rani Naqvi

पाक ने भारतीय नागरिको को बनाया निशाना, गोलीबारी में एक महिला समेत दो लोगों की मौत

Breaking News

2 जी घोटाला: सीबीआई सुनाएगी ए राजा को लेकर फैसला, जेल या रिहाई

Rani Naqvi