featured धर्म

10 सितंबर 2022 का राशिफल, जानें आज का पंचांग, राहुकाल का समय

aaj k rashifal

Aaj Ka Rashifal: 10 सितंबर 2022 को शनिवार है। शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से हनुमान जी और शनिदेव की की पूजा- अर्चना की जाती है। आइए जाने आज का राशिफल…

मेष
प्रेम संबंधों में गिले-शिकवे दूर होंगे। आज मन में नए विचारों का आगमन होगा। वैवाहिक जीवन में सकारात्मक परिवर्तन नजर आ सकते हैं। मन में कोई बेचैनी नहीं रहेगी।

वृष
स्वयं पर काम का बोझ हावी ना होने दें। अपनी दिलचस्प स्वभाव से अकेले भी अच्छा समय गुजार सकते हैं। काम के साथ-साथ अपने लिए आराम करने का भी समय निकालें।

मिथुन
खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। घर-परिवार में चल रहा विवाद आपके तनाव का कारण बन सकता है। अपने खान-पान पर ध्यान दें वरना सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।

कर्क
आज कर्क राशि वालों का दिन मौज-मस्ती से भरा रहेगा। दांपत्य जीवन में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। संतान की तरफ से संतुष्ट रहेंगे। लंबे समय से चल रहे विवाद सुलझाने में सफल रहेंगे।

सिंह
सिंह राशि वाले बढ़े हुए खर्चों को नजरअंदाज ना करें। प्रेम जीवन में उल्लास बना रहेगा। अपने माता-पिता की सेहत का ख्याल रखें। जीवनसाथी से कोई सरप्राइज मिल सकता है।

कन्या
आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। घर में किसी समारोह पर खर्चा अधिक होने से आर्थिक स्थिति पर असर पड़ेगा। ऐसी बातों को बीच में ना लाएं जिससे घरवाले आपसे नाराज हो सकते हैं।

तुला
आज के दिन तुला राशि वालों पर काम का बोझ अधिक हो सकता है। प्रेम जीवन में मधुरता आएगी। संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

वृश्चिक
दफ्तर में अचानक किसी काम की आने से जिम्मेदारी बढ़ सकती है। जीवनसाथी के साथ थोड़ी नोकझोंक हो सकती है। रुका हुआ पैसा वापस मिलने के योग बन रहे हैं।

धनु
आज दिन भर स्फूर्ति बनी रहेगी जिससे अपना हर काम जल्दी निपटा लेंगे। जीवनसाथी से कोई सरप्राइज मिल सकता है। आर्थिक लाभ कमाना चाहते हैं तो अनुभवी लोगों की सलाह काम आ सकती है।

मकर
माता-पिता के साथ अच्छा समय बिताएंगे। ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। परिवार में किसी रोगी के इलाज के लिए खर्चा अधिक हो सकता है। संतान से सहयोग प्राप्त होगा।

कुंभ
आर्थिक समस्याओं से बचने के लिए धन की बचत करने की सलाह दी जाती है। सामाजिक गतिविधियों में भाग लेंगे।

मीन
आज आपका सकारात्मक व्यवहार आसपास के लोगों को प्रभावित करेगा। किसी तीसरे के कारण प्रेम जीवन में खटास पैदा हो सकती है। भविष्य की बातों को लेकर चिंता में रहेंगे।

Aaj Ka Panchang: आज10 सितंबर 2022 शनिवार का दिन है। भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष पूर्णिमा 03:28 PM तक उसके बाद प्रतिपदा है। सूर्य सिंह राशि पर योग-शूल,करण–बव और बालव भाद्रपद मास है, आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायक है। देखिए आज का पंचांग…

आज 10 सितंबर का पंचांग

  • हिन्दू मास एवं वर्ष
  • शक सम्वत- 1944 शुभकृत्
  • विक्रम सम्वत- 2079
  • तिथि-पूर्णिमा 03:28 PM तक उसके बाद प्रतिपदा
  • नक्षत्र-शतभिषा 09:37 AM तक उसके बाद पूर्व भाद्रपद
  • करण-बव और बालव
  • पक्ष- शुक्ल पक्ष
  • योग-शूल
  • वार-शनिवार

आज सूर्योदय- सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय-6:15 AM
  • सूर्यास्त- 6:32 PM

आज चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

  • चन्द्रोदय-6:51 PM , 10 सितंबर
  • चन्द्रास्त-6:52 AM,11 सितंबर
  • राहु काल– 09:19 AM से 10:51 AM तक

Related posts

महंगा होने वाला है हवाई सफर, एविएशन मंत्रालय ने दी मंजूरी, ये होंगे बदलाव

Rahul

इप्‍सेफ ने पूरे देश में एक साथ दी कोविड शहीदों को श्रद्धांजलि

Shailendra Singh

रवि शंकर प्रसाद का तीखा वार कहा, गठबंधन कायम रखना कांग्रेस के डीएनए में नहीं

mahesh yadav