featured यूपी

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह ने पार्टी के राज्य मुख्यालय पर औपचारिक से पदभार किया ग्रहण

IMG 20220829 WA0234 नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह ने पार्टी के राज्य मुख्यालय पर औपचारिक से पदभार किया ग्रहण

शिवनंदन सिंह संवाददाता

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह ने सोमवार को पार्टी के राज्य मुख्यालय पर आयोजित स्वागत व अभिनंदन समारोह के बाद औपचारिक रूप से अपना पदभार ग्रहण कर लिया।

IMG 20220829 WA0234 नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह ने पार्टी के राज्य मुख्यालय पर औपचारिक से पदभार किया ग्रहण

इससे पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह जी, केन्द्रीय मंत्री व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. रमापति राम त्रिपाठी, सूर्य प्रताप शाही, डा. लक्ष्मीकान्त बाजपेयी सहित पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों ने भूपेन्द्र सिंह को मंच से अपने आसन तक पहुंचाया। बाद में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह जी को मिष्ठान खिलाकर उनके सफलतम कार्यकाल के लिए शुभकामनाऐं दी। तत्पश्चात् नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं से भेंट भी की।

Hartalika Teej 2022: कल है हरतालिका तीज , जानें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

Related posts

एशिया कप टूर्नामेंट में अलग नजर आएगी  पाक टीम-आमिर

mahesh yadav

बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर 86 रुपये हुआ महंगा

Rahul srivastava

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी देशवासियों को ‘मिलाद-उन-नबी’ की बधाई

Rani Naqvi