featured यूपी

प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने के बाद पार्टी कार्यालय पहुचे भूपेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

IMG 20220829 WA0235 प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने के बाद पार्टी कार्यालय पहुचे भूपेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

शिवनंदन सिंह संवाददाता

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह सोमवार को पार्टी के राज्यमुख्यालय पर पहुंचे। पार्टी मुख्यालय पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह केन्द्रीय मंत्री व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. रमापति राम त्रिपाठी, सूर्य प्रताप शाही, डा. लक्ष्मीकान्त बाजपेयी, केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान, पंकज चौधरी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा, किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह का स्वागत व अभिनंदन किया।

IMG 20220829 WA0238 प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने के बाद पार्टी कार्यालय पहुचे भूपेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

पार्टी मुख्यालय पर आयोजित स्वागत व अभिनंदन समारोह में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों व क्षेत्रीय अध्यक्षों ने पट्का पहनाकर फूल-माला व स्मृति चिन्ह देकर नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत व अभिनंदन किया। कार्यक्रम संचालन प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला ने किया। पार्टी मुख्यालय पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने गगन भेदी नारों व फूल-मालाओं से नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत व अभिनंदन किया।

जयपुर : 5 साल तक डरा-धमकाकर पड़ोसी नाबालिग से करता रहा दुष्कर्म, 60 हजार रुपए भी हड़पे

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह ने सोमवार को पार्टी मुख्यालय पर आयोजित अपने स्वागत समारोह में उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं, को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह भाजपा की संगठनात्मक ताकत ही है जो मुझ जैसे सामान्य कार्यकर्ता को केन्द्रीय नेतृत्व ने देश के सबसे बडे़ प्रदेश की संगठनात्मक बागडोर सौंपी है। उन्होंने केंन्द्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा विचारधारा से जुडे़ लोगो का राष्ट्रवादी समूह है। मैं पार्टी का जिलाध्यक्ष, क्षेत्रीय अध्यक्ष रहा और अब प्रदेश अध्यक्ष के दायित्व का निर्वहन करूंगा। प्रत्येक व्यक्ति को बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य, सुरक्षा की उपलब्धता सुनिश्चित कराना और अराजकता, गुण्डागर्दी व भ्रष्टाचार को समाप्त करना भाजपा का एजेंडा है इसी ऐजेण्डे पर सरकार काम कर रही है।

जयपुर : 5 साल तक डरा-धमकाकर पड़ोसी नाबालिग से करता रहा दुष्कर्म, 60 हजार रुपए भी हड़पे

माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने पार्टी की प्रतिबद्धता के अनुरूप ही धारा 370 हटाई और राम मंदिर का निर्माण कार्य भी प्रशस्त हुआ। सरकार समाज कोे सामाजिक, आर्थिक, शैक्षिक रूप से प्रबल करने का काम कर रही है। प्रदेश में भाजपा सरकार से पहले अराजकता थी, रंगदारी, सरकारी नौकरियों में भ्रष्टाचार था, बिजली नही आती थी। हमारी सरकार ने काम किया। 35 वर्ष के इतिहास में पहली बार उत्तर प्रदेश में लगातार दूसरी बार भाजपा ने सरकार बनाई है। योगी आदित्यनाथ प्रदेश के पहले ऐसे मुख्यमंत्री है जो पांच वर्ष के कार्यकाल के बाद पुनः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने है।

 

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कभी भाजपा के विषय में कहा जाता था कि भाजपा व्यापारियों की पार्टी है, उत्तर भारत की व हिन्दी भाषियों की पार्टी है। आज कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक भाजपा का व्यापक जनाधार है। आज सबसे अधिक ग्राम प्रधान, ब्लाक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य व अध्यक्ष, विधायक, सांसद, मेयर, नगरपालिकायों के अध्यक्ष भाजपा कार्यकर्ता हैं।

भाजपा में तपस्वी कार्यकर्ता और अपनी विचारधारा के लिए आँख बंद करके काम करने वाले लोग हैं। पूरा जीवन विचारधारा के लिए समर्पित करने वाले लोग भाजपा के अतिरिक्त किसी दल में नहीं है। इन्हीं तपस्वियों के त्याग का परिणाम है कि आज हम हर क्षेत्र में नेतृत्व कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जैसा नेतृत्व हमारे पास है। जिन्होंने दुनिया मे भारत का मान बढ़ाया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार लोगों की आर्थिक व सामाजिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए काम कर रही है।

अंकिता की मौत के बाद तनाव, आरोपी शाहरुख को फांसी देने की मांग, धारा 144 लागू

उन्होंने कहा कि केन्द्रीय नेतृत्व ने जो अपेक्षा मुझसे की है। मैं विश्वास दिलाता हूं कि सबके साथ मिलकर व सबको साथ लेकर काम करेंगे। कार्यकर्ता के ऐजेण्डे के आधार पर संगठनात्मक कार्य होगा। आने वाले समय में संगठन को और मजबूत करने का काम करेंगे। हम आगामी नगर निकाय चुनाव तथा 2024 के लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत सफलता के मंत्र के साथ सभी लक्ष्य पूर्ण करेंगे।

Related posts

हरदोई में महिला की चोटी कटने के जाने के बाद फैली दहशत

Pradeep sharma

राजस्थान में रची गई थी सिद्धू मूसेवाला हत्या की साजिश? कौन थे वो शूटर जिन्होंने की हत्या?

Rahul

बिजली विभाग की लापरवाही, करंट लगने से महिला की मौत

Pradeep sharma