featured धर्म

Aaj Ka Rashifal: पहली अगस्त को है सावन 2022 का तीसरा सोमवार, जानें आज का राशिफल

aaj ka rashifal 2 Aaj Ka Rashifal: पहली अगस्त को है सावन 2022 का तीसरा सोमवार, जानें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: 1 अगस्त 2022 को दिन सोमवार है और श्रावण मास शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित होता है। इस बार सावन का तीसरा सोमवार है जो और भी पवित्र दिन माना जाता है। आइए जानें आज का राशिफल…..

मेष
सूर्य चतुर्थ व चन्द्रमा पंचम भाव में हैं। आज गृह निर्माण में मंगल व गुरु कुछ नया कर सकता है। शनि का दशम गोचर अनुकूल हैं। रूका कार्य बनेगा। पीला व सफेद रंग शुभ है। उड़द व तिल का दान करें।

वृष
गुरु के एकादश व चन्द्रमा के चतुर्थ गोचर की अनुकूलता के कारण जॉब में प्रगति के संकेत हैं लेकिन कार्यों में लापरवाही से बचें। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। शिक्षा में सफलता मिलेगी। गेंहू का दान करें।

मिथुन
शिक्षा में उन्नति संभावित है। राशि स्वामी बुध व शुक्र गोचर से व्यवसाय में लाभ होगा। नारंगी व लाल रंग शुभ है। धन प्राप्ति की सम्भावना रह सकती है।

कर्क
गुरु नवम में हैं। आज चन्द्रमा इसी राशि से द्वितीय है। व्यवसाय में नवीन प्रोजेकट की प्राप्ति से प्रसन्न रह सकते हैं। कोई बड़ी व्यवसायिक योजना फलीभूत होगी। नारंगी व हरा रंग शुभ है।

सिंह
जॉब में सफलता है। आध्यात्म की तरफ प्रेरित होंगे। मकान क्रय की योजना बनेगी। नारंगी व पीला रंग शुभ है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। तिल का दान करें।

कन्या
द्वादश चन्द्रमा व राशि स्वामी बुध व मित्र शुक्र आईटी व मीडिया जॉब के लिए शुभ हैं। बहुत दिन से रुका कार्य पूर्ण होगा। शनि अब पंचम गोचर करके संतान को लाभ प्रदान करेंगे। आसमानी व हरा रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं।

तुला
आज जॉब में थोड़े तनाव की स्थिति में रहेंगे। रियल स्टेट व मीडिया से सम्बद्ध जातकों के लिए शनि का चतुर्थ गोचर शुभ है। ज़मीन क्रय करने की बात चलेगी। बैगनी व सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। गाय को पालक खिलाये।

वृश्चिक
चन्द्रमा का इस राशि से नवम व गुरु का पंचम गोचर दिवस को सफल करेंगे। छात्रों में करियर को लेकर उत्साह होगा। तिल व गुड़ का दान करें। बैगनी व हरा रंग शुभ है।

धनु
चन्द्रमा का नवम व गुरु का चतुर्थ प्रभाव शुभ है। शनि के मकर गोचर की अनुकूलता से व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। रुके धन के आगमन होने के संकेत हैं। सफेद व आसमानी रंग शुभ है।

मकर
चन्द्रमा का अष्टम व शनि का इस राशि में गोचर व्यवसाय के लिए शुभ है। जॉब में सफलता मिलेगी। माता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। रियल स्टेट व्यवसाय में शनि व मंगल लाभ प्रदान कर सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें। हरा व आसमानी रंग शुभ है।

कुंभ
शनि द्वादश हैं जिसका प्रभाव आपकी धार्मिक सोच को विस्तार देगा। जॉब में सफल रहेंगे। आर्थिक लाभ मिल सकता है। सफेद व हरा रंग शुभ है।

मीन
गुरु का इस राशि में व शनि का इस राशि से एकादश प्रभाव राजनीति के लिए शुभ है। चन्द्रमा का खष्ठम भाव में गोचर जॉब व व्यवसाय को लाभ दे सकता है। गुरु शिक्षा में सफलता की प्राप्ति कराएगा। सफेद व पीला रंग शुभ है। मूंग व तिल का दान करें।

Related posts

उड़ान भरने के लिए तैयार है भारत का सबसे बड़ा रॉकेट GSLV मार्क-3

Pradeep sharma

Barabanki Accident: केजीएमयू में घायलों का फ्री इलाज, मंत्रियों ने जाना हालचाल

Shailendra Singh

Punjab News: गुरुद्वारा साहिब में एक महिला को गोली मारकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Rahul