दुनिया

अमेरिका के गोदाम में भयानक आग लगने से 33 लोगों की मौत

fire अमेरिका के गोदाम में भयानक आग लगने से 33 लोगों की मौत

न्यूयॉर्क। अमेरिका के ऑकलैंड में शुक्रवार रात को एक गोदाम में लगी आग में 33 लोगों की मौत हो गई है। दो मंजिले गोदाम में लगी यह आग ऑकलैंड के इतिहास की सर्वाधिक भयावह आग रही। यह आग यहां एक पार्टी के दौरान लगी। अधिकारियों का कहना है कि इमारत में फायर अलार्म और छिड़काव प्रणाली के इंतजाम नहीं थे। इमारत को प्रशासनिक मंजूरी भी नहीं मिली थी। जांचकर्ता आग लगने के कारणों का पता लगा रहे हैं। कैलीफोर्निया की अलेमेडा काउंटी के शेरिफ कार्यालय के सार्जेट रे केली ने कहा कि गोदाम के लगभग 20 फीसदी क्षेत्र की तलाशी ली गई है।

fire

यह आग शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार रात लगभग 11.30 बजे लगी। अधिकारियों ने रविवार को मृतकों की संख्या नौ से बढ़ाकर 24 बताई थी। घटनास्थल से मलबे को हटाने के लिए भारी मशीनें लाई गए हैं। रे केली ने पिछले संवाददाता सम्मलेन में कहा था कि उन्हें नहीं पता कि इमारत में कितने लोग थे और कितने बचे हैं। इसका मतलब यह है कि लोगों की सटीक संख्या का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने रविवार को कहा था कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

Related posts

अमेरिका के कैलिफोर्निया में हुई फायरिंग, कई लोगों के मारे जाने की खबर

Rahul

महाभियोग से बचने के लिए रौसेफ का जनमत संग्रह प्रस्ताव

bharatkhabar

नवाज शरीफ की बेटी मरियम लंदन से पाकिस्तान विदा होते समय हुई भावुक

rituraj