featured दुनिया

श्रीलंका को मिला नया राष्ट्रपति, रानिल विक्रमसिंघे ने कहा हमारे सामने बड़ी चुनौती, 6 बार रह चुके हैं प्रधानमंत्री

Ranil Wickremesinghe श्रीलंका को मिला नया राष्ट्रपति, रानिल विक्रमसिंघे ने कहा हमारे सामने बड़ी चुनौती, 6 बार रह चुके हैं प्रधानमंत्री

 

रानिल विक्रमसिंघे श्रीलंका के नए राष्ट्रपति बन गए हैं। उन्हें 134 वोट मिले। राष्ट्रपति पद के सबसे मजबूत दावेदार माने जाने वाले दुलस अल्हाप्परुमा को 82 वोट मिले।

यह भी पढ़े

 

Weather Today: देश में कई राज्यों में भारी बारिश, उत्तराखंड में रेड अलर्ट

 

पार्लियामेंट में 44 साल बाद सीक्रेट वोटिंग हुई। यानी 1978 के बाद पहली बार देश में जनादेश के माध्यम से नहीं, बल्कि राष्ट्रपति का चुनाव सांसदों के सीक्रेट वोट के माध्यम से हुआ।

Ranil Wickremesinghe श्रीलंका को मिला नया राष्ट्रपति, रानिल विक्रमसिंघे ने कहा हमारे सामने बड़ी चुनौती, 6 बार रह चुके हैं प्रधानमंत्री

नवंबर 2024 को कार्यकाल होगा खत्म

राष्ट्रपति चुनाव के लिए कोलंबो में मतदान हुआ। मतदान के चलते सुरक्षा व्यवस्था चुस्त की गई थी।

SriLanka श्रीलंका को मिला नया राष्ट्रपति, रानिल विक्रमसिंघे ने कहा हमारे सामने बड़ी चुनौती, 6 बार रह चुके हैं प्रधानमंत्री

बता दें कि गोटाबाया राजपक्षे के श्रीलंका से भागने के बाद विक्रमसिंघे को कार्यवाहक राष्ट्रपति की जिम्मेदारी दी गई। फिर उन्हें अंतरिम राष्ट्रपति बनाया गया। रानिल विक्रमसिंघे का कार्यकाल नवंबर 2024 में खत्म होगा। वे गोटाबाया राजपक्षे के बचे हुए कार्यकाल को पूरा करेंगे। आपको बता दें कि 73 साल के रानिल 6 बार प्रधानमंत्री रहे। राजपक्षे की पार्टी SLPP के सांसदों ने राष्ट्रपति चुनाव में पूरी तरह समर्थन किया।

11 07 2022 sri lanka protest 22882102 श्रीलंका को मिला नया राष्ट्रपति, रानिल विक्रमसिंघे ने कहा हमारे सामने बड़ी चुनौती, 6 बार रह चुके हैं प्रधानमंत्री

Related posts

दुनियाभर में हड़कंप मचाने वाले Omicron के ये लक्षण आए सामने, दक्षिण अफ्रीका के एक डॉक्टर ने किया खुलासा

Rahul

Australia: ऑस्ट्रेलिया में खालिस्तान समर्थकों ने हिंदू मंदिर में की तोड़फोड़, लिखे देशविरोधी नारे

Rahul

संसद में बजट सत्र के दूसरे चरण का पांचवां दिन, विपक्ष ने किया हंगामा तो 11 मार्च तक के लिए राज्यसभा स्थापित

Rani Naqvi