featured धर्म

Aaj Ka Rashifal: 19 जुलाई को इन राशियों की आय में होगी वृद्धि, जानें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal: 19 जुलाई 2022 को सावन का पहला मंगलवार है। मंगलवार को कृष्ण पक्ष षष्ठी तिथि है। मंगलवार का दिन हनुमान जी की पूजा के लिए समर्पित होता है। आइए जानें आज का राशिफल….

मेष
आज राशि स्वामी मंगल व शुक्र शुभ हैं। चन्द्रमा व शनि जॉब में नवीन उत्तरदायित्व दे सकता है। जॉब को लेकर तनाव रहेगा। रिश्तों में विवाद की संभावना है। सुखद यात्रा के संयोग हैं। लाल व पीला रंग शुभ है।

वृष
आज का दिन जॉब के लिए थोड़े संघर्ष का है। व्यवसाय में रुके धन का आगमन हो सकता है। जॉब में प्रमोशन की तरफ अग्रसर होंगे।नीला व नारंगी रंग शुभ है। शुक्र के बीज मंत्र का जप करें।

मिथुन
आज के दिन जॉब परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए व्यवसाय की तरफ बढ़ सकते हैं। सफेद व आसमानी रंग शुभ है। शनि के द्रव्यों तिल व उड़द का दान करें।

कर्क
चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो कि आज भाग्यभाव में है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। कोई बकाया धन मिलेगा। हनुमान की उपासना करें। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

सिंह
इस राशि से अष्टम चन्द्रमा व द्वादश सूर्य व्यवसाय में किसी नवीन अनुबंध से लाभ देगा। आज किसी भी धार्मिक योजना को टालना ठीक नहीं है। पीला व नारंगी रंग शुभ है। सुंदरकांड का पाठ करें व सात अन्न का दान करें।

कन्या
चन्द्रमा इसी राशि से पंचम तथा गुरु सप्तम हैं। पॉलिटिक्स में सफलता से प्रसन्नता होगी। गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। नीला व बैगनी रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं व मसूर का दान करें।

तुला
चन्द्रमा पंचम व शनि मकर में वक्री है। व्यवसाय को लेकर बड़ा लाभ संभव है। श्री सूक्त का पाठ करें। आज मेष व मकर के मित्रों का सहयोग मिलेगा। नीला व हरा रंग शुभ है। वाहन प्रयोग पर नियंत्रण रखें।

वृश्चिक
सूर्य कर्क, चन्द्रमा तथा गुरु पंचम मंगलमय है। आज का दिन पॉलिटिक्स के लिए सफलता का है। मेष व कन्या राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। लाल व नारंगी शुभ है। मंगल के द्रव्य मसूर की दाल व लाल फलों का दान करें।

धनु
आज चन्द्रमा चतुर्थ, सूर्य अष्टम में है। जॉब व व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी । व्यवसाय में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है। मूंग व गुड़ का दान करें।

मकर
चन्द्रमा मीन व गुरु भी उसी राशि में ,इस राशि से तृतीय रहेंगे। शनि इस राशि के शुभ हैं। हेल्थ के प्रति सावधान रहें। शिक्षा में प्रोग्रेस है। व्यवसाय में सफल रहेंगे। नीला व बैगनी रंग शुभ है।

कुंभ
चन्द्रमा व गुरु इस राशि से द्वितीय शुभता बना रहे हैं। इस राशि का चन्द्रमा व मंगल शुभ लाभ देगा। जॉब में नवीन कार्य आरंभ होंगे ।खष्ठम सूर्य आत्मबल में वृद्धि करेंगे। हरा व नारंगी रंग शुभ है। भगवान शिव की उपासना करें व अन्न दान करना श्रेयष्कर है।

मीन
इस राशि में गोचर कर रहे गुरु व चन्द्रमा गजकेसरी नामक शुभ फल देंगे। पंचम सूर्य से शुभता बढ़ती है। धन आगमन के संकेत हैं। संतान की प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे व उसी के शिक्षा सम्बंधित कार्यों में व्यस्त रहेंगे। पीला व नारंगी रंग शुभ है।

Related posts

चार धाम यात्रा शुरू, जानें किन नियमों का करना होगा पालन

Neetu Rajbhar

योग गुरू बाबा रामदेव ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल

rituraj

क्या टाटा संस होगा एयर इंडिया का नया मालिक, जाने क्या कहती है रिपोर्ट?

Rani Naqvi