Breaking News featured क्राइम अलर्ट पंजाब

पंजाब IAS अधिकारी के बेटे ने की आत्महत्या, विजिलेंस रेड के दौरान खुद को मारी गोली

Gun Point पंजाब IAS अधिकारी के बेटे ने की आत्महत्या, विजिलेंस रेड के दौरान खुद को मारी गोली

पंजाब के सीनियर IAS अफसर संजय पोपली के बेटे कार्तिक पोपली (26) की सेक्टर-11 स्थित घर में गोली लगने से मौत हो गई। जिस वक्त यह घटना हुई, पोपली के चंडीगढ़ स्थित घर में विजिलेंस जांच कर रही थी।

यह भी पढ़े

 

मानसून के मौसम में जाना है रोमांटिक हनीमून पर, ये जगहें हैं पूरी तरह से परफेक्ट

 

परिवार का कहना है कि कार्तिक को गोली मारी गई है। वहीं चंडीगढ़ के एसएसपी कुलदीप चहल ने कहा कि कार्तिक ने अपने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारी है। विजिलेंस ने 4 दिन पहले ही संजय पोपली को करप्शन के केस में पकड़ा है। पोपली को आज ही मोहाली कोर्ट में पेश किया जाना है। परिवार का आरोप है कि उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा था। विजिलेंस उन पर झूठे बयान देने के लिए दबाव डाल रही थी।

12 पंजाब IAS अधिकारी के बेटे ने की आत्महत्या, विजिलेंस रेड के दौरान खुद को मारी गोली

 

परिवार के मुताबिक विजिलेंस की टीम उनके घर आई थी। इस दौरान वहां छानबीन की गई। विजिलेंस कोई रिकवरी करने के लिए आई थी। इसी दौरान कार्तिक और विजिलेंस अफसरों के बीच बहस हुई। कार्तिक की मां ने कहा कि जब मैं ऊपर गई तो विजिलेंस वाले ने उनके बेटे पर पिस्टल तान रखी थी। इसके बाद उन्हें नीचे भेज दिया गया। इसके बाद उन्होंने गोली की आवाज सुनी। बाद में पता चला कि यह उनके बेटे को लगी है। उन्होंने कहा कि उन्हें झूठे केस में फंसाया गया है।

 

3 1656152819 पंजाब IAS अधिकारी के बेटे ने की आत्महत्या, विजिलेंस रेड के दौरान खुद को मारी गोली

कमीशन लेने के आरोप में गिरफ्तार किए गए पोपली

IAS अफसर संजय पोपली पंजाब सरकार में पेंशन डायरेक्टर के पद पर तैनात थे। कुछ दिन पहले विजिलेंस ब्यूरो ने उन्हें चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया। उन पर आरोप लगा कि सीवरेज बोर्ड का CEO रहते हुए 7.3 करोड़ रुपए के सीवरेज प्रोजेक्ट में 1% कमीशन मांगा था। जिसमें से 3.50 लाख की पहली किश्त दी जा चुकी है। दूसरी किश्त का दबाव डाले जाने पर हरियाणा के करनाल के ठेकेदार ने पंजाब सीएम की एंटी करप्शन हेल्पलाइन पर शिकायत कर दी। जिसके बाद पोपली को गिरफ्तार कर लिया गया।

Related posts

शशिकला ने संभाली पार्टी महासचिव की कमान, संबोधन के दौरान हुईं भावुक

Rahul srivastava

भाजपा विधायक को मारी गोली, होली मिलन के दौरान हुई घटना

bharatkhabar

हिमाचल के इस पिता को सलाम, चांद पर खरीदी 4 एकड़ जमीन , बेटे को बर्थडे पर की गिफ्ट

Rahul