featured धर्म

Aaj Ka Rashifal: 05 जून को इन राशियों के बनेंगे बिगड़े काम, जानें आज का राशिफल

aaj ka rashifal 3 Aaj Ka Rashifal: 05 जून को इन राशियों के बनेंगे बिगड़े काम, जानें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: 5 जून 2022 को रविवार है। रविवार का दिन सूर्यदेव की उपासना के लिए समर्पित होता है। इस दिन प्रात: स्नान करके सूर्यदेव को जल अर्पित करने का नियम है, कुछ लोग रविवार का व्रत भी करते हैं। आज का राशिफल…..

मेष
सूर्य द्वितीय व चन्द्रमा चतुर्थ भाव में हैं।आज गृह निर्माण में मंगल कुछ नया कर सकता है। मंगल व गुरु गोचर अनुकूल हैं। रूका कार्य बनेगा।पीला व सफेद रंग शुभ है। तिल का दान करें।

वृष
गुरु के एकादश व चन्द्रमा के इस राशि में गोचर की अनुकूलता के कारण व्यवसाय में प्रगति के संकेत हैं।धन के लेन देन में लापरवाही से बचें। नारंगी व हरा रंग शुभ है। पॉलिटिक्स में सफलता मिलेगी। उड़द का दान करें।।

मिथुन
जॉब में उन्नति संभावित है।मंगल व चन्द्र गोचर से व्यवसाय में लाभ होगा।नारंगी व आसमानी रंग शुभ है। उदर या नेत्र रोग की सम्भावना रह सकती है।

कर्क
गुरु भाग्यभाव में हैं।आज चन्द्रमा इसी राशि में है। जॉब में नवीन प्रोजेकट की प्राप्ति से प्रसन्न रह सकते हैं। कोई बड़ी व्यवसायिक योजना फलीभूत होगी। लाल व नारंगी रंग शुभ

सिंह
पॉलिटिक्स में सफलता व कुछ व्याससयिक कार्यों की तरफ प्रेरित होंगे।जमीन क्रय की योजना बनेगी। नारंगी व हरा रंग शुभ है। वाणी पर ध्यान दें।

कन्या
राशि स्वामी बुध बैंकिंग व आईटी जॉब के लिए शुभ हैं। बहुत दिनसे रुका कार्य पूर्ण होगा। शनि अब खष्ठम गोचर करके व्यवसाय से लाभ प्रदान करेंगे।हरा व नीला रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं।

तुला
आज व्यवसाय में थोड़े तनाव की स्थिति में रहेंगे। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध जातकों के लिए चन्द्र व शनि गोचर शुभ है।वाहन क्रय करने की बात चलेगी। बैगनी व सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। गाय को केला व गुड़ खिलाये।

वृश्चिक
चन्द्रमा का इस राशि से नवम व गुरु का पँचम गोचर टीचिंग व बैंकिंग जॉब के जातकों को सफल करेंगे। छात्रों में कॅरियर को लेकर उत्साह होगा।तिल का दान करें। सफेद व लाल रंग शुभ हैै।

धनु
चन्द्रमा का अष्टम व गुरु का चतुर्थ प्रभाव लाभकारी है।मंगल व शुक्र गोचर की अनुकूलता से व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी ।प्रिय मित्र के आगमन होने के संकेत हैं। सफेद व हरा रंग शुभ है।।

मकर
चन्द्रमा का सप्तम व शनि का द्वितीय गोचर धन के लिए शुभ है।जॉब में सफलता मिलेगी। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। शनि व केतु पॉलिटिक्स में लाभ प्रदान कर सकते हैं।श्री सूक्त का पाठ करें। हरा व सफेद रंग शुभ है।।

कुंभ
शनि इसी राशि में व चन्द्रमा खष्ठम है।गुरु का प्रभाव आपकी धार्मिक सोच को विस्तार देगा। जॉब में सफल रहेंगे। आर्थिक लाभ मिल सकता है। हरा व बैगनी रंग शुभ है।

मीन
शनि का इस राशि से द्वादश प्रभाव राजनीति के लिए शुभ है।चन्द्रमा का पँचम भाव में गोचर संतान को लाभ दे सकता है। शुक्र व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति कराएगा।हरा व नीला रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

Related posts

योगी सरकार की नामकरण राजनीति में जुड़े कई और नाम, देखिए नामकरण की पूरी लिस्ट

Neetu Rajbhar

मुंबई के मलाड में नेवी परीक्षा के वक्त मची भगदड़, कई घायल

bharatkhabar

राजस्थान में पुजारी हत्याकांड मामलें में आया नया मोड़, पेट्रोल खरीदने वीडियो आया सामने

Samar Khan