featured धर्म

Aaj Ka Rashifal: 27 मई को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें आज का राशिफल

aaj ka rashifal 3 Aaj Ka Rashifal: 27 मई को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: 27 मई 2022 को शुक्रवार है। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से माता लक्ष्मी की पूजा- अर्चना की जाती है। आइए जानें आज का राशिफल….

मेष
आज इस राशि में स्थित चन्द्रमा बिजनेस को उन्नति दे सकता है। व्यवसाय को लेकर लाभ रहेगा। यात्रा की संभावना है।सुखद यात्रा के संयोग हैं। सफेद व पीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

वृष
आज का दिन जॉब के लिए सफलता का है। व्यवसाय में रुके धन का आगमन हो सकता है। जॉब में प्रमोशन की तरफ अग्रसर होंगे। हरा व सफेद रंग शुभ है। तिल का दान करें।

मिथुन
आज के दिन मीन का गुरु व मेष का चन्द्रमा आपके व्यवसाय के लिए अनुकूल है। जॉब परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। आध्यात्म तरफ बढ़ सकते हैं। नीला व नारंगी रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

कर्क
सूर्य एकादश में,गुरु नवम तथा चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो कि आज दशम भाव में शुभ है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे।हरा व पीला रंग शुभ है। माता दुर्गा जी की उपासना करें। आज चावल का दान करें।

सिंह
इस राशि का स्वामी सूर्य दशम यानी कर्म भाव में गोचर रत है। जॉब में किसी नवीन पद से लाभ लेंगे। आज किसी भी व्यावसायिक योजना को टालना ठीक नहीं है। पीला व बैगनी रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व फल का दान करें।

कन्या
भाग्य भाव मे गोचर कर रहा सूर्य शुभ है।चन्द्रमा अष्टम भाव में है। गुरु सप्तम है। जॉब में सफलता से प्रसन्नता होगी। हनुमान जी को लाल पुष्प अर्पित करें। हरा व बैगनी रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं। व्यवसाय में नए अनुबंध से लाभ हो सकता है।

तुला
सूर्य अष्टम व चन्द्रमा सप्तम होकर शुभ फलदायक हैं।जॉब को लेकर थोड़ा तनाव संभव है। श्री सूक्त का पाठ करें।मित्रों का सहयोग मिलेगा। सफेद व बैगनी रंग शुभ है।वाणी पर नियंत्रण रखें।

वृश्चिक
सूर्य सप्तम व चन्द्रमा खष्ठम भाव में रहकर जॉब में प्रगति देंगे।चन्द्रमा मेष राशि में तथा गुरु पँचम मंगलमय है। आज का दिन राजनीतिज्ञों के लिए सफलता का है। कन्या व कुम्भ राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। आसमानी व हरा शुभ है।मं गल के द्रव्य गेंहू व गुड़ का दान करें।

धनु
आज गुरु चतुर्थ, सूर्य खष्ठम व चन्द्रमा पँचम भाव में है। जॉब व व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं। पीला व सफेद रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

मकर
गुरु तृतीय, सूर्य पँचम व चन्द्रमा चतुर्थ भाव में रहेंगे। शनि अब कुम्भ में हैं। हेल्थ के प्रति सावधान रहें। शिक्षा में प्रोग्रेस है। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे। नीला व हरा रंग शुभ है।

कुंभ
सूर्य चतुर्थ , चन्द्रमा तृतीय व शनि इसी राशि में है। व्यवसाय में लाभ रहेगा। जॉब में नवीन कार्य आरंभ होंगे ।गुरु द्वितीय आत्मबल में वृद्धि करेंगे। बैंगनी व सफेद रंग शुुभ हैै। भगवान विष्णु जी की उपासना करें। शनि के द्रव्य तिल का दान करना श्रेयष्कर है।

मीन
सूर्य तृतीय, चन्द्रमा इसी राशि से द्वितीय व गुरु इस राशि में शुभ हैं। बिजनेस में उन्नति होगी।मंगल व शुक्र का प्रभाव शुभ है। रुके धन के आगमन के संकेत हैं। जॉब को लेकर थोड़ा तनाव संभावित है। लाल व नारंगी रंग शुभ है।

Related posts

भिवंडी कोर्ट में आज पेश होंगे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी

kumari ashu

आरबीआई ने साफ की स्थिति, 10 रुपए के सभी सिक्के हैं मान्य

Rahul srivastava

मन की बातः ‘स्टैचू ऑफ यूनिटी’ पर बोले पीएम मोदी, ये विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा

mahesh yadav