featured क्राइम अलर्ट देश

दिल्ली में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या पर मचा हड़कंप, घर के बाहर हुआ था हमला

Jitu Chaudhary दिल्ली में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या पर मचा हड़कंप, घर के बाहर हुआ था हमला

दिल्ली के मयूर विहार में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता जितेंद्र उर्फ जीतू चौधरी की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। गोली लगने के बाद गंभीर रूप से घायल नेता को नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक घटना बुधवार रात करीब 8:15 बजे की है। जब गाजीपुर थाने के बीट स्टाफ ने गश्त के दौरान मयूर विहार इलाके मैं भारी संख्या में भीड़ देखी। जब वहां पहुंचे तो एक व्यक्ति अपने घर के सामने सड़क पर गोली से छलनी हुआ पड़ा हुआ था।

पुलिस ने बताया कि आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

बताया जा रहा है जब भाजपा कार्यकर्ता अपने घर से बाहर निकले तब कुछ अज्ञात हमलावरों ने उन पर गोली की बौछार कर दी। हमले में गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद हमलावर वहां से भाग निकले। इस पूरे घटनाक्रम के बाद स्थानीय लोग जुटे और उन्हें नोएडा के मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया गया। मगर उनकी जान को बचाया नहीं जा सका।

जारी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उपयोग प्रियंका कश्यप ने बताया है कि आईपीसी की उचित धाराओं के तहत मामले को दर्ज किया गया है पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है क्राइम ब्रांच की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है।

जहां से कुछ खाली कारतूस और अन्य महत्वपूर्ण सबूत हाथ लगे हैं। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है। साथ ही पुलिस घटनास्थल पर मौजूद लोगों से गवाही देने के लिए अपील कर रही है। ताकि घटनाक्रम को ज्ञात करने में मदद हो सके।

 

Related posts

संकट मोचन मंदिर के महंत विश्वंभरनाथ मिश्र हुए कोरोना पॉजिटिव

Shailendra Singh

राज्यपाल के गाल छूने पर बीजेपी नेता ने की महिला पत्रकारों पर ओछी टिप्पणी

lucknow bureua

शिवसेना ने रखी बीजेपी के सामने शर्त, कहा- 152 सीट और CM पद दो, तभी होगा गठबंधन

rituraj