featured दुनिया हेल्थ

Corona Case In China: चीन में कोरोना के बढ़ रहे केसों ने बढ़ाई दहशत, शंघाई में एक दिन में मिले 8226 केस

vdv9mni china coronavirus test Corona Case In China: चीन में कोरोना के बढ़ रहे केसों ने बढ़ाई दहशत, शंघाई में एक दिन में मिले 8226 केस

Corona Case In China: चीन में हाल के दिनों में कोरोना संक्रमण के मामले काफी बढ़ गए हैं। देश में 13,146 कोविड के मामलों की रिपोर्ट की गई है जो करीब दो साल पहले पहली लहर के चरम के बाद से सबसे अधिक मामले हैं। शंघाई में एक दिन में रिकॉर्ड 8226 केस दर्ज किए गए हैं। इसकी राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने ये जानकारी दी है।

ये भी पढ़ें :-

Weather Update: मार्च में गर्मी ने तोड़ा 122 साल का रिकॉर्ड, इन इलाकों में चलेगी भीषण लू

लोगों में दहशत का माहौल
देश के कई प्रांतों में बेहद ही अधिक पारगम्य ओमिक्रोन वेरिएंट फैल गया है, जिससे लोगों के बीच एक बार दहशत का माहौल है। हालांकि राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग की ओर से एक बयान में कहा गया है कि संक्रमण की वजह से कोई नई मौत की सूचना नहीं है। वहीं शंघाई में एक बार फिर से लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है।

शंघाई में दो साल बाद लगा सख्त लॉकडाउन
चीन के शंघाई शहर में कोरोना वायरस से संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए लॉकडाउन लगा दिया गया था। शहर के पूर्वी जिलों में रहने वाले लोग आज पांच दिनों के लॉकडाउन से बाहर आने वाले थे लेकिन एक बार फिर से लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है। शंघाई के लाखों लोग करीब दो साल बाद इस समय बेहद सख्‍त लॉकडाउन की स्थिति से गुजर रहे हैं।

घरों से न निकलने के दिए निर्देश
चीन के स्वास्थ्य अधिकारियों ने 31 मार्च को घोषणा की थी कि वे इसके बजाय पूर्व की ओर से प्रतिबंध हटाएंगे। पश्चिमी शंघाई में आज से पांच दिवसीय प्रतिबंध शुरू होने के साथ शहर की 26 मिलियन आबादी को लॉकडाउन में रहने को मजबूर कर दिया है। वहीं, लोगों को घरों से न निकलने के निर्देश दिए गए हैं।

Related posts

भारतीय प्रवासी ने अबु धाबी से जीती 24 करोड़ की लाॅटरी, जानें कितने में मिलती है एक टिकट

Trinath Mishra

सोपोर में सेना के साथ मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर, एक ने किया सरेंडर

shipra saxena

जानिए: क्यों दूल्हा बनने से पहले पति पहुंचा पुलिस थाने

Rani Naqvi