featured Sputnik News - Hindi-Russia दुनिया साइन्स-टेक्नोलॉजी

यूक्रेन युद्ध में रूस चलाएगा परमाणु हथियार, RUSSIA ने दी खुली चेतावनी !

factory bomb यूक्रेन युद्ध में रूस चलाएगा परमाणु हथियार, RUSSIA ने दी खुली चेतावनी !

रूस ने पिछले महीने 24 फरवरी को यूक्रेन पर हमला किया था। इसके कुछ दिन बाद ही 28 फरवरी को पुतिन ने घोषणा की थी कि उन्होंने देश परमाणु बलों को हाई अलर्ट पर रखा है।

यह भी पढ़े

उत्तराखंड : पुष्कर सिंह धामी बने मुख्यमंत्री , मंत्रिमंडल में इन मंत्रियों को मिली जगह , ली शपथ

 

पुतिन की इस घोषणा ने पूरी दुनिया की चिंता को बढ़ा दिया था। अब ये कहा गया है कि यूक्रेन युद्ध में अगर रूस ‘अस्तित्व के खतरे’ का सामना करता है तो वह सिर्फ परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करेगा।

 

क्या अब होगा परमाणु हथियारों का इस्तेमाल

रूस और यूक्रेन युद्ध को अब 28 दिन हो चुके हैं। पुतिन की सेना ने पूर्वी यूरोप के छोटे से देश का नक्शा पूरी तरह बदल दिया है। इसके बावजूद कीव अभी भी आजाद है। लेकिन ऐसा प्रतीत हो रहा है कि आने वाले समय में यह युद्ध और ज्यादा विध्वंसकारी हो सकता है। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने सीएनएन से बात करते हुए बताया कि यूक्रेन युद्ध में अगर रूस ‘अस्तित्व के खतरे’ का सामना करता है तो वह सिर्फ परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करेगा।

घरेलू सुरक्षा को लेकर हमारा एक सिद्धांत

क्रेमलिन के प्रवक्ता ने कहा कि घरेलू सुरक्षा को लेकर हमारा एक सिद्धांत है और यह सार्वजनिक है। आप परमाणु हथियारों के इस्तेमाल के सभी कारण पढ़ सकते हैं। इसलिए अगर हमारे देश के लिए अस्तित्व का खतरा पैदा होता है। तो इसका इस्तेमाल हमारे सिद्धांतों के अनुसार किया जा सकता है। पेस्कोव ने यह बयान तब दिया जब इंटरव्यू के दौरान होस्ट क्रिस्टियन ऐमनपोर ने उनसे पूछा कि क्या उन्हें पूरा भरोसा है कि पुतिन यूक्रेन युद्ध में परमाणु हथियारों का इस्तेमाल नहीं करेंगे।

अमेरिका बोला रूस की बयानबाजी खतरनाक

रूस ने पिछले महीने 24 फरवरी को यूक्रेन पर हमला किया था। इसके कुछ दिन बाद ही 28 फरवरी को पुतिन ने घोषणा की थी कि उन्होंने देश के परमाणु बलों को हाई अलर्ट पर रखा है। पुतिन की इस घोषणा ने पूरी दुनिया की चिंता को बढ़ा दिया था। पेस्कोव के बयान और रूस के परमाणु रुख पर पूछे जाने पर पेंटागन के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा कि परमाणु हथियारों के संभावित इस्तेमाल पर मॉस्को की बयानबाजी ‘खतरनाक’ है।

रूस के पास सबसे अधिक परमाणु हथियार

उन्होंने कहा कि यह एक जिम्मेदार परमाणु शक्ति के काम करने का तरीका नहीं है। दुनिया इसलिए भी चिंतित है क्योंकि रूस के पास विश्व में सबसे अधिक परमाणु हथियार हैं। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा था कि अगर तीसरा विश्व युद्ध हुआ तो यह परमाणु हथियारों से लड़ा जाएगा।

बीते दिनों यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा था कि वह पुतिन से बात करने के लिए तैयार हैं। लेकिन अगर इसका हल नहीं निकला तो तीसरा विश्व युद्ध होगा।

Related posts

UP: सात महिने की गर्भवती रेप पीड़िता ने इलाज के दौरान तोड़ा दम , यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

Aman Sharma

उपहार अग्निकांडः HC ने निचली अदालत के फैसले को बरकरार रखा

kumari ashu

Utpanna Ekadashi 2022: आज उत्पन्ना एकादशी, जानें मुहूर्त, पूजा विधि और कथा

Rahul