featured Sputnik News - Hindi-Russia दुनिया भारत खबर विशेष

रूस-यूक्रेन के बीच 21वें दिन भी जारी युद्ध, खार्किव में 500 नागरिक मारे गए

army 1 1 रूस-यूक्रेन के बीच 21वें दिन भी जारी युद्ध, खार्किव में 500 नागरिक मारे गए

21 दिन बाद भी रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है। इन 21 दिनों में रूस लगातार यूक्रेन पर बमबारी कर रहा है। वहीं यूक्रेन भी रूस को जबरदस्त टक्कर दे रहा है।

यह भी पढ़े

सभाजीत सिंह ने पंजाब के सीएम भगवंत मान को दी बधाई, कार्यकर्ताओं के साथ शपथ ग्रहण समारोह का मनाया जश्न

chinese armyVtDrvLBxZTX रूस-यूक्रेन के बीच 21वें दिन भी जारी युद्ध, खार्किव में 500 नागरिक मारे गए

यूक्रेन ने खरसॉन एयरफील्ड पर हमला किया है और रूस के कई हेलीकॉप्टर्स को तबाह किया है। बता दें कि इससे पहले रूसी सेना ने पहले खरसॉन एयरफील्ड पर कब्जा किया था। यूक्रेन के 10 शहरों में आज बड़े हमलों की चेतावनी जारी की गई है। इन शहरों में चर्कासी, निप्रो, लवीव, कीव, इवानो-फ्रैंकिव्स्क, ओडेसा समेत और कई नाम हैं।

खार्किव में 500 नागरिक मारे गए

वहीं दूसरी ओर रूस का कीव पर हमला लगातार जारी है। बुधवार को कीव में रूस ने एक इमारत पर रॉकेट हमला किया है, जिसके बाद इमारत में आग लग गई है। यूक्रेन के दूसरे बड़े शहर खार्किव में भी रूसी सेना की गोलाबारी में कम से कम 500 नागरिक मारे गए हैं। वहीं रूसी सैनिकों ने खारकीव में नागरिकों की मदद की और 90 टन से ज्यादा राहत सामग्री बांटने का दावा किया है।

us army रूस-यूक्रेन के बीच 21वें दिन भी जारी युद्ध, खार्किव में 500 नागरिक मारे गए

30 लाख से ज्यादा लोगों के यूक्रेन छोड़ने का खुलासा

यूक्रेन और रूस के बीच जारी जंग के दौरान अब तक 30 लाख से ज्यादा लोगों के यूक्रेन छोड़ने का खुलासा किया गया है। दूसरी ओर अमेरिका रूसी हमले से निपटने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन यूक्रेन को करीब 6204 करोड़ रुपए की सैन्य मदद देने की तैयारी कर रहे हैं। वहीं यूक्रेन पर हमले को लेकर अमेरिकी सीनेट ने पुतिन के खिलाफ वॉर क्राइम की जांच की मांग वाले प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। साथ ही NATO ने कहा कि हम चिंतित हैं कि मास्को यूक्रेन में संभवतः रासायनिक हथियारों सहित एक झूठा अभियान चला सकता है।

Army Recruitment Rally 2021

Related posts

शाहजहांपुरः अनम से पूजा बनकर बांधी प्रेम की डोर, आर्य समाज मंदिर में रचाई शादी

Shailendra Singh

राष्ट्रपति चुनाव: कोविंद को टक्कर देंगी मीरा कुमार, जानिए राष्ट्रपति चुनाव का गणित

Pradeep sharma

विधानसभा का घेराव करने जा रहे अकाली-भाजपा के नेता गिरफ्तार

lucknow bureua