featured यूपी

सभाजीत सिंह ने पंजाब के सीएम भगवंत मान को दी बधाई, कार्यकर्ताओं के साथ शपथ ग्रहण समारोह का मनाया जश्न

WhatsApp Image 2022 03 16 at 4.59.23 PM 1 सभाजीत सिंह ने पंजाब के सीएम भगवंत मान को दी बधाई, कार्यकर्ताओं के साथ शपथ ग्रहण समारोह का मनाया जश्न

shivnandan सभाजीत सिंह ने पंजाब के सीएम भगवंत मान को दी बधाई, कार्यकर्ताओं के साथ शपथ ग्रहण समारोह का मनाया जश्न शिवनंदन सिंह, संवाददाता

पंजाब में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री भगवंत मान के शपथ ग्रहण समारोह को लखनऊ में पार्टी के प्रदेश कार्यालय में भी बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया।

यह भी पढ़े

 

जब बीच क्लास में रोने लगा एक स्टूडेंट का बच्चा, प्रोफेसर ने किया कुछ ऐसा, हर किसी ने की तारीफ़

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ शपथ ग्रहण लाइव देखा और उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री को बधाई दी । सभी ने एक-दूसरे को बधाई दी। प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा कि दिल्ली मॉडल पर अब पंजाब में भी खुशहाली आएगी।

WhatsApp Image 2022 03 16 at 4.59.24 PM सभाजीत सिंह ने पंजाब के सीएम भगवंत मान को दी बधाई, कार्यकर्ताओं के साथ शपथ ग्रहण समारोह का मनाया जश्न

आप प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने ट्वीट पर पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान को बधाई दी। उन्होंने प्रदेश कार्यालय में कहा कि पंजाब में युवाओं को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर तो मिलेंगे ही साथ ही महिलाओं और बुजुर्गों को परिवहन की सेवाओं में फ्री यात्रा का तोहफा मिलेगा।

WhatsApp Image 2022 03 16 at 4.59.23 PM 2 सभाजीत सिंह ने पंजाब के सीएम भगवंत मान को दी बधाई, कार्यकर्ताओं के साथ शपथ ग्रहण समारोह का मनाया जश्न

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के दिल्ली मॉडल की तरफ पंजाब में भी अच्छी शिक्षा और अच्छे स्कूल खुलेंगे। पानी, बिजली जैसी समस्याओं का निस्तारण जल्द से जल्द संभव होगा। किसानों को समय पर भुगतान के साथ अनेक सुविधाओं की शुरुआत होगी। आम आदमी पार्टी की भगवंत मान की सरकार पंजाब में खेती-खलिहानी को नया स्वरूप प्रदान करेगी और किसानांे के हितो में फैसले लेगी। जिससे पंजाब का नाम एक बार फिर दुनिया भर में मशहूर होगा।

 

WhatsApp Image 2022 03 16 at 4.59.23 PM 1 सभाजीत सिंह ने पंजाब के सीएम भगवंत मान को दी बधाई, कार्यकर्ताओं के साथ शपथ ग्रहण समारोह का मनाया जश्न

उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को शपथ ग्रहण की लखनऊ से शुभकामनाएं दीं और कहा कि पंजाब की बेहतरी के लिए आम आदमी पार्टी ही आवश्यकता थी। जिसको जनता ने चुना और पंजाब की खुशहाली का मार्ग प्रशस्त हुआ। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी एक दूसरे को बधाई दी और यूपी में आने वाले नगर निगम चुनावों की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया। इस मौके पर प्रदेश महासचिव दिनेश सिंह पटेल सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

 

WhatsApp Image 2022 03 16 at 4.59.23 PM सभाजीत सिंह ने पंजाब के सीएम भगवंत मान को दी बधाई, कार्यकर्ताओं के साथ शपथ ग्रहण समारोह का मनाया जश्न

Related posts

जिसके घर में बंधक थी झारखंड के मांडर की सुनीता, सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा का था घर

Rani Naqvi

69000 सहायक शिक्षक भर्ती में आरक्षण घोटाले को है भाजपा की संस्थागत सहमति: मनोज यादव

Aditya Mishra

Solar Eclipse: कल लगेगा साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण, जानें कितने बजे होगा शुरू

Rahul