featured पंजाब राज्य

पंजाब: भगवंत मान की ताजपोशी आज, केजरीवाल-सिसोदिया समेत AAP के बड़े नेता होंगे शामिल

ph2m3ku arvind kejriwal with bhagwant पंजाब: भगवंत मान की ताजपोशी आज, केजरीवाल-सिसोदिया समेत AAP के बड़े नेता होंगे शामिल

पंजाब में आम आदमी पार्टी की शानदार जीत हुई। और आज आम आदमी पार्टी के नेता भगवंत मान पंजाब के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। पंजाब के नवनिर्वाचित सीएम भगवंत मान का शपथ ग्रहण समारोह शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़कलां में होगा। वहीं सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुधवार यानी आज भगवंत मान अकेले ही सीएम पद की शपथ लेंगे। बाकी सभी कैबिनेट मंत्री 19 मार्च को शपथ लेंगे।

पंजाब कैबिनेट में सीएम समेत 18 मंत्री होंगे शामिल

जानकारी के मुताबिक पंजाब कैबिनेट में मुख्यमंत्री समेत अट्ठारह मंत्री शामिल हो सकते हैं वही शपथ ग्रहण समारोह में दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल शामिल होंगे।

117 सीटों में से AAP ने 92 सीटों पर हासिल की जीत

पंजाब विधानसभा की कुल 117 सीटों में से आम आदमी पार्टी ने 92 सीटों पर जीत दर्ज की। वही अनुमान है कि पंजाब के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री भगवंत मान के शपथ ग्रहण समारोह में करीब 3 लाख से अधिक लोग शामिल हो सकते हैं।

भारी संख्या में भीड़ जुटने की उम्मीद

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक भगवंत मान आज दोपहर 12:30 बजे पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन शहीद भगत सिंह के पैतृक खटकड़कलां में होगा। शपथ ग्रहण समारोह में बड़े एवं वीआईपी चेहरे में अरविंद केजरीवाल शामिल होंगे। वही दिल्ली और पंजाब के तमाम आम आदमी पार्टी के नेता मौजूद रहेंगे। संभावना है कि इस कार्यक्रम में भारी संख्या में भीड़ जुट सकती है।

 

Related posts

जन्मदिन विशेषः भारतीय फिल्म निर्देशक और पटकथा लेखक दिबाकर बनर्जी के अनजाने पहलू

mahesh yadav

आपराधिक मामले की जांच के दौरान पुलिस अचल संपत्तियों को कुर्क नहीं कर सकती: सुप्रीम कोर्ट

Trinath Mishra