featured यूपी

अमर्यादित पोस्टर पर अदिति सिंह का कांग्रेस पर प्रहार, कहा- विनाश काले विपरीत बुद्धि

vlcsnap 2022 02 13 17h33m28s152 अमर्यादित पोस्टर पर अदिति सिंह का कांग्रेस पर प्रहार, कहा- विनाश काले विपरीत बुद्धि
shivnandan 1 अमर्यादित पोस्टर पर अदिति सिंह का कांग्रेस पर प्रहार, कहा- विनाश काले विपरीत बुद्धि शिवनंदन, संवाददाता

रायबरेली से सदर से बीजेपी की उम्मीदवार अदिति सिंह ने अमर्यादित वायरल पोस्टर को लेकर कांग्रेस पर जमकर तंज कसा है। साथ ही कांग्रेस और मीडिया हाउस पर अदिति सिंह ने सवाल उठाए हैं। साथ ही अदिति सिंह ने कानूनी कार्रवाई करने की भी बात कही।

vlcsnap 2022 02 13 17h33m45s795 अमर्यादित पोस्टर पर अदिति सिंह का कांग्रेस पर प्रहार, कहा- विनाश काले विपरीत बुद्धि

अमर्यादित पोस्टर पर अदिति सिंह का कांग्रेस पर प्रहार

रायबरेली से सदर से बीजेपी की उम्मीदवार अदिति सिंह ने अमर्यादित वायरल पोस्टर को लेकर कांग्रेस पर जमकर तंज कसा है। साथ ही कांग्रेस और मीडिया हाउस पर अदिति सिंह ने सवाल उठाए हैं। साथ ही अदिति सिंह ने कानूनी कार्रवाई करने की भी बात कही। विधायक अदिति सिंह सदर सीट से भाजपा की उम्मीदवार हैं। एक फिल्मी पोस्टर को एडिट करके उसमें अदिति की फोट लगाकर अभद्र टिप्पणी की गई।

vlcsnap 2022 02 13 17h33m28s152 अमर्यादित पोस्टर पर अदिति सिंह का कांग्रेस पर प्रहार, कहा- विनाश काले विपरीत बुद्धि

कांग्रेस की बौखलाहट है कि वह मेरी अश्लील पिक्चर बना रही है

अदिति सिंह ने कहा कि कांग्रेस की बौखलाहट है कि वह इस तरह मेरी अश्लील पिक्चर बनाकर मीडिया हाउस के जरिए वायरल करवा रही है। कांग्रेस को डर है कि वह 2022 में भी जा रही है और 2024 में भी यह जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजनीति के नाम पर रायबरेली की बेटी को बदनाम करने का काम कांग्रेस कर रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह की ओछी राजनीति कांग्रेस को नहीं करनी चाहिए। मैं मीडिया संस्थान पर कार्रवाई करुंगी। सोशल मीडिया से पोस्ट डिलीट करने से क्या होता है। जिन्होंने ये कृत्य किया है, वे जनता में माफी मांगें।

vlcsnap 2022 02 13 17h33m49s855 अमर्यादित पोस्टर पर अदिति सिंह का कांग्रेस पर प्रहार, कहा- विनाश काले विपरीत बुद्धि

दूसरों को नुकसान पहुंचाने के चक्कर में खुद का कर रही नुकसान

कांग्रेस पर हमलावर अदिति बोलीं, विनाश काले विपरीत बुद्धि। दूसरों को नुकसान पहुंचाने के चक्कर में कांग्रेस अपना नुकसान कर रही है। किसी भी महिला के लिए गंदी विचारधारा का प्रकाशन करना कहां की नैतिकता है। अपने पति अंगद सैनी का टिकट कटने पर भी कांग्रेस को अदिति सिंह ने आड़े हाथों लिया। कांग्रेस पार्टी खत्म होने की कगार पर पहुंच चुकी है। विरोधी जान रहे हैं कि यूपी में सारी सीटें हार रहे हैं।

Related posts

कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने किया सपा सरकार पर किए तीखे वार

Rahul srivastava

अवैध खनन मामले में हाईकोर्ट से अखिलेश सरकार को बड़ झटका

bharatkhabar

शादी के बाद मुबंई पहुंचे वरुण धवन, ट्वीट कर फैंस से कहीं ये बात

Aman Sharma