December 5, 2023 11:27 pm
featured यूपी

सीएम योगी के ट्वीट पर प्रियंका गांधी का पलटवार, कहा- राहुल मेरे लिए जान भी दे देगा

प्रियंका गांधी ने मांगा 4 लाख नौकरियों का ब्‍यौरा, BJP ने जारी की संख्‍या

उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण के चुनावों से पहले कांग्रेस और बीजेपी में जबरदस्त जुबानी जंग छिड़ी हुई है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर किए गए सीएम योगी आदित्यनाथ के ट्वीट पर अब प्रियंका गांधी ने पलवाटर किया है।

प्रियंका गांधी का पलटवार, कहा- राहुल मेरे लिए जान भी दे देगा

उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण के चुनावों से पहले कांग्रेस और बीजेपी में जबरदस्त जुबानी जंग छिड़ी हुई है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर किए गए सीएम योगी आदित्यनाथ के ट्वीट पर अब प्रियंका गांधी ने पलवाटर किया है। रविवार को सीएम योगी के ट्वीट पर पलटवार करते हुए प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि मेरे और राहुल के बीच विवाद हो ही नहीं सकता। उन्होंने कहा कि मैं अपने भाई के लिए जान दे दूंगी और मेरा भाई भी मेरे लिए अपनी जान दे देगा।

विवाद योगी और मोदी व अमित शाह के बीच है

दरअसल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा था कि  भाई-बहन के आपसी विवाद और वर्चस्व के कारण कांग्रेस डूब जाएगी। सीएम योगी के इस ट्वीट पर प्रियंका गांधी ने जबरदस्त पलवाट किया। उन्होंने कहा कि राहुल मेरे लिए जान भी दे देगा तो वाद कौन सा? प्रियंका ने आगे कहा कि विवाद तो योगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व अमित शाह के बीच है।

आज पंजाब में चुनाव प्रचार करने पहुंची हैं प्रियंका गांधी

बता दें कि प्रदेश में कल यानी 14 फरवरी को दूसरे चरण के लिए मतदान होना है। ऐसे में प्रियंका गांधी वाड्रा रविवार को पंजाब पहुंची हैं। जहां उन्होंने बीजेपी और आम आदमी पार्टी पर जमकर कटाक्ष किया। साथ ही उन्होंने लोगों से वोटों की अपील करते हुए फिर एक बार कांग्रेस सरकार बनने का दावा किया है।

Related posts

चक्रवात गाजा: तमिलनाडु-दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में बिगड़ सकते हैं हालात

Rani Naqvi

उत्तराखंडःभाजपा के बागी नेता बनेंगे निकाय चुनाव में विभीषण

mahesh yadav

कांग्रेस के बाद अब दक्षिण भारतीय अभिनेता कमल हासन ने राफेल डील को लेकर केंद्र पर उठाए सवाल

rituraj