Breaking News featured

मुंबई में बहुमंजिला इमारत में लगी आग, 7 की मौत, 15 लोग घयाल

आग मुंबई में बहुमंजिला इमारत में लगी आग, 7 की मौत, 15 लोग घयाल

मुंबई में आज यानी शनिवार को सुबह 20 मंजिला रिहायशी इमारत में आग लगी। जिसमें 7 लोगों की झुलसने की वजह से मौत हो गई। जबकि 15 लोग घायल हैं। 

आधिकारिक बयान के मुताबिक 3 लोगों की हालत अभी काफी गंभीर हैं।, जबकि 12 घायलों की हालत स्थिर हैं।

यह दुर्घटना मध्य मुंबई के ताड़देव इलाके के गोवालिया टैंक में गांधी अस्पताल के सामने कमला बिल्डिंग में आज सुबह करीब 7:00 बजे लगी। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग कर्मी और पुलिस विभाग की टीम पहुंची। 

वही सभी घायलों को पास के भाटिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनमें से 12 व्यक्ति सामान्य वार्ड में भर्ती हैं। बताया जा रहा है इन 12 व्यक्तियों की हालत स्थिर है जबकि 3 लोगों को आईसीयू में भर्ती कराया गया है। वही भाटिया अस्पताल के डॉक्टर का कहना है कि दो लोगों की इस हादसे की वजह से मौत हो गई है।

Related posts

फ्रांस भारत को समय पर राफेल देगा, 36 राफेल विमानों की खरीद का किया था सौदा

Rani Naqvi

उत्तर प्रदेश में एक दिन में लगे 14 करोड़ 02 लाख से अधिक लगी कोविड वैक्सीन डोज, CM योगी ने ट्वीट कर दी जानकारी

Rahul

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आईआईटी रूड़की के वार्षिक दीक्षांत समारोह में छात्र-छात्राओं को उपाधियां वितरित कीं

Rani Naqvi