बिज़नेस

शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 427 पॉइंट्स गिर कर 59037 पर बंद

share market down शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 427 पॉइंट्स गिर कर 59037 पर बंद

शेयर बाजार में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन में भी भारी गिरावट रही। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 427 पॉइंट्स (0.72%) गिर कर 59,037 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 140 अंक (0.79%) गिरकर 17,617 पर बंद हुआ। हालांकि सुबह के सत्र में सेंसेक्स 700 अंकों से ज्यादा टूट गया था।

यह भी पढ़े

अल्मोड़ा: मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने किया मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण, कार्यों का लिया ज़ायजा

शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट रही। इन चार दिनों में लिस्टेड कंपनियों के मार्केट कैप में 9 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की कमी आई। सोमवार को यह 280 लाख करोड़ रुपए था, जो आज सुबह 270.09 लाख करोड़ रुपए रह गया। इस दौरान IT कंपनियों के शेयर्स की जमकर पिटाई हुई है।

share market down शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 427 पॉइंट्स गिर कर 59037 पर बंद

जोमैटो का शेयर 9% टूटकर एक साल के निचले स्तर पर
चार दिनों में यह 17% टूटा, मार्केट कैप 89,000 करोड़
आज लिस्टिंग प्राइस 115 रुपए से नीचे 112 पर पहुंचा
टेक महिंद्रा का स्टॉक आज 4.61% टूटा

share market शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 427 पॉइंट्स गिर कर 59037 पर बंद

आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 425 अंक नीचे 59,039 पर खुला था और खुलते ही यह पहले मिनट में 600 पॉइंट्स तक गिर गया। इसने दिन में 58,620 का निचला और 59,329 का ऊपरी स्तर बनाया। इसके 30 स्टॉक में से 21 गिरावट में और 9 केवल बढ़त में रहे।

share market 3 शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 427 पॉइंट्स गिर कर 59037 पर बंद

बढ़ने वाले शेयर्स में पावरग्रिड, मारुति, एशियन पेंट्स, कोटक बैंक, नेस्ले और हिंदुस्तान यूनिलीवर रहे। गिरने वाले प्रमुख शेयर्स में बजाज फिनसर्व 5% से ज्यादा टूटा है। कल यह 4.5% गिरा था। यानी दो दिनों में इसमें 9% की गिरावट आई है। इसके साथ ही डॉ. रेड्‌डी, इंफोसिस, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, सनफार्मा, अल्ट्राटेक, एसबीआई, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाइटन और विप्रो के शेयर गिरकर बंद हुए।

Related posts

डोकोमो टेलीसर्विसेज बनने जा रहा है इतिहास, टाटा ग्रुुप जल्द कर देगा सेवाएं बंद

Breaking News

Bank Holidays in January 2023: जनवरी में कितने दिन बैंक बंद रहेंगे, यहां देखें लिस्ट

Rahul

शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में मजबूती

shipra saxena