featured मनोरंजन

मशहूर गायिका लता मंगेशकर कोरोना पॉजिटिव, मुंबई के कैंडी अस्पताल में चल रहा उपचार

latamangeshkar 1459445044 मशहूर गायिका लता मंगेशकर कोरोना पॉजिटिव, मुंबई के कैंडी अस्पताल में चल रहा उपचार

देश में एक बार फिर से कोरोना के केस बढ़ते जा रहे हैं। हाल ही में कई बॉलीवुड सेलेब्स भी इसकी चपेट में आ चुके हैं। इन सेलेब्स की लिस्ट में अब महान गायिका लता मंगेशकर भी शामिल हो गई हैं।

मशहूर गायिका लता मंगेशकर कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें कोरोना के मामूली लक्षण हैं।

डॉक्टर्स ने बताया कि लता मंगेशकर को उम्र संबंधी भी समस्याएं हैं जिसका इलाज किया जा रहा है। इससे पहले दिग्गज गायिका को नवंबर 2019 में सांस लेने में तकलीफ होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

ये भी पढ़ें :-

दिल्ली यूनिवर्सिटी में 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक के लिए निकली भर्ती, आज ही करें Apply

92 साल की मशहूर गायिका लता मंगेशकर की भतीजी रचना ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने बताया का उन्हें कोरोना के मामूली लक्षण हैं और ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related posts

 योगी सरकार ने कई अहम प्रस्तावों पर लगाई मुहर

sushil kumar

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने घायल जवान पर जताया गर्व, कही ये बात

Trinath Mishra

भारत, चीन के बीच आतंकवाद के खिलाफ पहली उच्च स्तरीय बैठक

Rahul srivastava