Breaking News featured देश

दिल्ली एनसीआर सहित देश के कई हिस्सों में घना कोहरा, ठंड ने दी दस्तक

fog दिल्ली एनसीआर सहित देश के कई हिस्सों में घना कोहरा, ठंड ने दी दस्तक

नई दिल्ली। दिल्ली एनसीआर सहित देश के कई हिस्सों में ठंड ने दस्तक दे दी है। राजधानी दिल्ली में बुधवार की सुबह की शुरुआत मौसम के पहले कोहरे और ठंड के साथ हुई। न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कोहरे की अगर बात करे तो वो इतना गहरा था कि सामने लोग ठीक से दिखाई तक नहीं दे रहे थे।

fog

घने के कोहरा का असर न केवल लोगों पर बल्कि उड़ानों पर भी पड़ा है। घने कोहरे के चलते लगभग आधा दर्जन उड़ानों रद्द हो गई तो वहीं 7 उड़ानों में देरी हुई है।वहीं मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में गिरावट आएगी और कोहरे के साथ ही ठंडी हवाएं भी चलेंगी।

कोहरे के चलते उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में मंगलवार सुबह से ही कोहरे का असर दिखाई देना शुरु हो गया था और आज भी वहां पर घना कोहरा छाया हुआ है। लखनऊ में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त बनारस का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस, कानुपर का 20 डिग्री सेल्सियस, गोरखपुर का 18.3 डिग्री सेल्सियस, इलाहाबाद का 20 डिग्री सेल्सियस और झांसी का 19.1 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया।

Related posts

भारत में छह परमाणु संयंत्र लगाने में मदद करेगा अमेरिका

bharatkhabar

11वें दिन फिल्म संजू के कलेक्शन ने खोले 300करोड़ के क्लब के दरवाजे, बनाएं नए रिकॉर्ड

mohini kushwaha