featured देश मध्यप्रदेश

महात्मा गांधी पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले कालीचरण महाराज गिरफ्तार, पुलिस ने खजुराहो से दबोचा

kalicharan maharaj महात्मा गांधी पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले कालीचरण महाराज गिरफ्तार, पुलिस ने खजुराहो से दबोचा

धर्म संसद में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले कालीचरण महाराज को गिरफ्तार कर लिया गया है। छत्तीसगढ़ की रायपुर पुलिस ने मध्यप्रदेश के खजुराहो से कालीचरण महाराज को गिरफ्तार किया है।

महात्मा गांधी पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले कालीचरण महाराज गिरफ्तार

धर्म संसद में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले कालीचरण महाराज को गिरफ्तार कर लिया गया है। छत्तीसगढ़ की रायपुर पुलिस ने मध्यप्रदेश के खजुराहो से कालीचरण महाराज को गिरफ्तार किया है। कालीचरण महाराज मध्यप्रदेश के खजुराहो से 25 किमी दूर बागेश्वर धाम के पास किराए के मकान में रह रहे थे। रायपुर पुलिस ने आज सुबह चार बजे उसे गिरफ्तार कर लिया।

‘नाथूराम गोडसे ने बापू की हत्या कर सही कदम उठाया था’

कालीचरण पर भड़काऊ भाषण देने के आरोप में कई जगह मुकदमे दर्ज किए गए थे। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में धर्मगुरु कालीचरण महाराज ने महात्मा गांधी के बारे में अपमानजनक शब्द कहते हुए कहा कि नाथूराम गोडसे ने बापू की हत्या कर सही कदम उठाया था। कालीचरण दास ने कहा कि इस्लाम का लक्ष्य राजनीति के माध्यम से राष्ट्र पर कब्जा करना है। हमारी आंखों के सामने उन्होंने 1947 में कब्जा कर लिया था।

कई धाराओं में दर्ज किया गया था मामला

बता दें कि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की जहां एक संगठन द्वारा आयोजित धर्म संसद में धर्मगुरु कालीचरण महाराज ने ये टिप्पणी की थी। इसके बाद कालीचरण महाराज के खिलाफ बीते रविवार को रायपुर के टिकरापारा थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 505 (2) (वर्गों के बीच शत्रुता, घृणा या द्वेष पैदा करने वाले बयान देना) और 294 के तहत मामला दर्ज किया गया था। वहीं देश के अलग-अलग जगहों पर भी उनके खिलाफ केस दर्ज करवाया गया था।

Related posts

रेल मंत्री पीयूष गोयल का बड़ा एलान,6 हजार रेलवे स्टेशन छह से आठ महीनों में वाई-फाई से लैस होंगे

rituraj

Manipur Election LIVE: मणिपुर की 38 सीटों पर 9:30 बजे तक हुआ 8.94% मतदान

Neetu Rajbhar

13 राज्यों में बदले गए गवर्नर, 9 में इसी साल है चुनाव

Rahul