लाइफस्टाइल

पीरियड्स मिस हो जाने की हो सकती हैं ये वजह, आइए जानें

Period problems 415x246 1 पीरियड्स मिस हो जाने की हो सकती हैं ये वजह, आइए जानें

ज्यादातर महिलाओं को शिकायत होती है कि उनके पीरियड्स समय पर नहीं आते हैं। पीरियड्स मिस होने की सबसे आम वजह प्रेग्नेंसी होती है लेकिन अगर आप प्रेग्नेंसी प्लान नहीं कर रही हैं और फिर भी आपके पीरियड्स में देरी हो जाती है तो इसकी कई वजहें हो सकती हैं। आइए जानते हैं इन वजहों के बारे में।

तनाव
तनाव का असर शरीर पर कई तरीकों से पड़ता है, जिसमें पीरियड भी शामिल है। तनाव से GnRH नामक हार्मोन की मात्रा कम हो जाती है, जिसके कारण ओव्यूलेशन या पीरियड्स नहीं होते हैं। खुद को रिलैक्स रखें और नियमित पीरियड साइकिल को वापस लाने के लिए अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

वजन
वजन बढ़ते और घटते समय पीरियड्स सही समय पर नहीं आता…अगर आपका वजन सामान्य वजन से कम है तो ओवुलेशन में टाइम लग सकता है।

बीमारी
अचानक से हुए बुखार, सर्दी, खांसी या किसी लंबी बीमारी की वजह से भी पीरियड्स में देरी हो सकती है। ये अस्थायी रूप से होता है और एक बार जब आप बीमारी से ठीक हो जाते हैं, तो आपके पीरियड्स फिर से नियमित हो जाते हैं।

बर्थ कंट्रोल की गोलियां
अगर महिलाएं बर्थ कंट्रोल की गोलियां ले रही हैं, तो पीरियड्स मिस होने की समस्या बिल्कुल हो सकती है।

हॉर्मोनल बदलाव
हॉर्मोनल बदलावों की वजह से भी पीरियड्स मिस हो सकते हैं। मतलब अगर आपको थायरॉयड की प्रॉब्लम है तो इसके जरा भी ऊपर या नीचे होने से पीरियड्स लेट या जल्दी आ सकते हैं।

दिनचर्या में बदलाव
शेड्यूल बदलना, नाइट शिफ्ट में काम करना, शहर से बाहर आना-जाना या फिर घर में किसी शादी या फंक्शन के दौरान हमारे रूटीन में कई तरह के बदलाव आ जाते हैं। शरीर को जब इस नए शेड्यूल की आदत हो जाती है या फिर जब हम सामान्य दिनचर्या में वापस आ जाते हैं तो पीरियड्स भी नियमित हो जाते हैं।

प्री मेनोपॉज
मेनोपॉज से पहले महिलाओं के शरीर में आंतरिक रूप से कई तरह के बदलाव आते हैं। इसकी वजह से पीरियड्स देरी से या समय से पहले आने लगते हैं।

दुबलापन
अगर आपके शरीर में पर्याप्त फैट नहीं है तो भी आपके पीरियड्स अनियमित हो सकते हैं। नियमित पीरियड्स के लिए हेल्दी वजन जरूरी होता है।

ये भी पढ़ें :-

असम पुलिस ने निकाली कांस्ट्रेबल पदों के लिए वैकेंसी, ये है अंतिम तिथि

Related posts

बालों में कंघी कर रहे हों तो रखें इन बातों का ख्याल, नहीं तो होगा नुकसान

Aditya Mishra

मॉर्निंग वॉक पर जाएं और कराएं फ्री हेल्थ चेकअप

mohini kushwaha

‘पिंक होप’ कैंसर मरीजों की मदद को आगे आया

Anuradha Singh