featured देश पंजाब राज्य

Chandigarh Election Result: चंडीगढ़ निगम चुनाव में AAP की चमकी किस्मत, भाजपा और कांग्रेस उम्मीदवारों को AAP ने दी मात

Election Commission 1 min 1 Chandigarh Election Result: चंडीगढ़ निगम चुनाव में AAP की चमकी किस्मत, भाजपा और कांग्रेस उम्मीदवारों को AAP ने दी मात

Chandigarh Election Result || चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में पहली बार अपनी किस्मत आजमाने उतरी आम आदमी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी के मेयर को मात देकर अपना जलवा बिखेर दिया है।  चंडीगढ़ निगम चुनावों के अंतिम परिणामों की घोषणा हो चुकी है। पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए चंडीगढ़ के नगर निगम चुनाव काफी अहम मानी जा रहे हैं। गौरतलब है कि चंडीगढ़ नगर निगम की कुल 35 वार्ड में 24 दिसंबर को मतदान हुआ था। इन वार्डों से सभी पार्टियों की कुल मिलाकर 203 उम्मीदवार लड़ रहे है। 

आम आदमी पार्टी ने बिखेरा जलवा

चुनाव आयोग द्वारा जारी ताजा अपडेट के मुताबिक चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों को मात दी है। 

 जारी अपडेट के मुताबिक इन चुनावों में सबसे आगे आम आदमी पार्टी है। आम आदमी पार्टी को 14 वार्ड से जीत हासिल हुई है। वही भाजपा के खाते में 12 सीट। वहीं पंजाब में सत्ताधारी कांग्रेस के खाते में मात्र 10 सीट, वहीं अकाली दल एक सीट पर सिमटी हुई दिखाई दे रही है। इसी के साथ पहली बार मैदान में उतरी आम आदमी पार्टी ने चंडीगढ़ निगम चुनाव में अपना दबदबा कायम कर लिया है। वहीं दूसरे स्थान पर भाजपा और सत्ताधारी कांग्रेस तीसरे स्थान पर पहुंच गई हैं। 

बीजेपी को लगा करारा झटका

चंडीगढ़ निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को आम आदमी पार्टी की ओर से बड़ा झटका लगता हुआ दिखाई दे रहा है आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार ने चंडीगढ़ से भाजपा मेयर को हरा दिया है। आम आदमी पार्टी ने यह जीत वार्ड नंबर 17 से 828 वोटों के साथ हासिल की। इस सीट से आम आदमी पार्टी की ओर से दमनप्रीत ने मेयर रविकांत को मात दी है। 

Related posts

Asaduddin Owaisi House Stone Pelting: एआईएमआईएम चीफ के घर पर बदमाशों ने किया पथराव

Rahul

आतंकी कनेक्शन पर कड़ा प्रहार, बिट्टा की पत्नी, सलाहुद्दीन के बेटे समेत 4 बर्खास्त

Nitin Gupta

अलीगढ़ के गांव सीहोर में बुखार का कहर, अब तक 3 लोगों की मौत, 24 नए मरीज मिले

Rani Naqvi