featured खेल

भारत ने हॉकी में लिया क्रिकेट का बदला, एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान को 3-1 से हराया

navbharat times 1 1 भारत ने हॉकी में लिया क्रिकेट का बदला, एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान को 3-1 से हराया

भारतीय हॉकी टीम ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के लीग चरण के मुकाबले में पाकिस्तान को हरा दिया है। भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का मुकाबला टीम इंडिया ने 3-1 से अपने नाम कर लिया है।

india beat pakistan asian champions trophy 2021: Asian Champions Trophy IND  vs PAK Highlights: भारत ने पाकिस्तान को 3-1 से हराया; हरमनप्रीत-आकाशदीप रहे  जीत के हीरो; Bharat ne pakistan ko 3-1 se

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान को 3-1 से हराया

भारतीय हॉकी टीम ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के लीग चरण के मुकाबले में पाकिस्तान को हरा दिया है। भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का मुकाबला टीम इंडिया ने 3-1 से अपने नाम कर लिया है। इसी के साथ भारतीय हॉकी टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से मिली हार का बदला भी ले लिया है।

हरमनप्रीत सिंह मैन ऑफ द मैच

ढाका में इस मुकाबले में भारतीय टीम शुरू से ही आक्रामक अंदाज में खेलती नजर आई और इसका फायदा भी उसे मिला। भारत के लिए दो गोल दागने वाले हरमनप्रीत सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस जीत के साथ भारत के सात अंक हो गए हैं। टीम इंडिया का सेमीफाइनल में पहुंचना अब पक्का हो गया है।

पहले ही क्वार्टर में भारत को मिली बढ़त

हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर के जरिए पहले ही क्वार्टर में भारत को बढ़त दिला दी। भारत ने पहला गोल दागते हुए बढ़त हासिल की। पाकिस्तान के हर आक्रमण को नाकाम करते हुए पहले हाफ तक भारत 1-0 से आगे रहा। मैच के पहले और चौथे क्वार्टर में हरमनप्रीत सिंह ने भारत के लिए दो शानदार गोल दागे। भारत के लिए आकाशदीप सिंह ने मैच में दूसरा गोल किया।

जुनैद मंजूर ने किया पाक के लिए गोल

दूसरे क्वार्टर में भी भारतीय टीम गोल करने के लिए लगातार अटैक कर रही थी, लेकिन पाकिस्तान के डिफेंस ने 3 शानदार बचाव किए। वहीं, पाकिस्तान के लिए एकमात्र गोल जुनैद मंजूर के खाते में आया। इस टूर्नामेंट में भारत की शुरुआत कुछ खास नहीं रही थी। पहले मैच में कोरिया के खिलाफ स्कोर 2-2 से ड्रॉ रहा था।

Related posts

Weather Update: दिल्ली समेत कई राज्य हीट वेव की चपेट में, इन राज्यों में होगी बारिश, जानें अपने इलाके का मौसम

Rahul

भारतीय वैज्ञानिकों को आसमान में मिली बड़ी सफलता, खींची चांद की सबसे बड़ी तस्वीर..

Mamta Gautam

लखनऊ : लुलु मॉल के बाहर हंगामा, नमाज के विरोध में हनुमान चालीसा पढ़ने पहुंची करणी सेना, पुलिस से हुई झड़प

Rahul