राशिफल की गणना पंचांग के अनुसार की जाती है। आज के पंचांग के मुताबिक 9 दिसंबर 2021 गुरुवार का दिन मार्गशीर्ष माह की शुक्ल पक्ष की षष्ठी और सप्तमी तिथि है। आज चंद्रमा का गोचर मकर राशि में रहेगा। तो आइए जानते हैं आज का राशिफल।
मेष
आज के दिन राजा का सम्मान करें अब वह देश या फिर घर का ही मुखिया क्यों न हो, सुबह जल्दी उठे और सूर्य भगवान को अर्घ्य दें। ऑफिशियल कार्य में किए गए पिछले प्रयास सफल होते दिखाई दें रहें हैं। कारोबारियों को वित्तीय मामलों में लापरवाही न बरतें। स्वास्थ्य में दांतों की दिक्कत सामने आ सकती है, अच्छे से देखभाल करें।
वृष
आज के दिन नकारात्मक बातों को दिल पर कतई न लें, षड्यंत्रों के प्रति सचेत रहना चाहिए, हो सकता है जो लोग आपको नापसंद करते हैं वह परेशान करने का रास्ता खोजें। पुलिस की नौकरी और सैन्य विभाग में काम कर रहे लोगों का लक अच्छा रहेगा। सेहत में बढ़ता वजन रोगों को उत्पन्न कर सकता है।
मिथुन
आज के दिन कामकाज को लेकर जिम्मेदारी और विश्वसनीयता बढ़ाने की जरूरत है। चल रही लापरवाही आपके काम बिगाड़ सकती है। नौकरी से जुड़े लोग समय के सही इस्तेमाल के लिए सजग रहें। सेहत में खान- पान को संतुलित और मौसम के अनुकूल रखें।
कर्क
आज के दिन कर्ज समाप्त करने का उचित अवसर मिलेगा। संभव हो तो छोटे कर्ज को खत्म करने का प्रयास करें। नौकरी में मन मुताबिक करवट लेंगे। व्यापारियों को अधिक लाभ के लिए बड़ा सौदा या उधार करने से पहले पुख्ता होना होगा। सेहत को देखते हुए हृदय रोगियों को अनावश्यक चिंता और क्रोध की स्थिति से बचना चाहिए।
सिंह
आज के दिन निवेश या उधार आदि में सतर्कता बरतने की जरूरत है। प्लानिंग के दौरान वैचारिक मतभेद से भी बचें. करियर से जुड़े लोगों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है, लेकिन अधिकारियों और सहकर्मियों से विवाद होने की आशंका है। स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत घेर सकती है।
कन्या
आज के दिन किसी को दिया हुआ धन प्राप्त हो सकता है जिन लोगों ने उधारी ले रखा है, उनको रिमान्ड करा देना चाहिए। लगन व मेहनत के बल पर लाभ प्राप्त करेंगे। स्वास्थ्य में शारीरिक पीड़ा और मांसपेशी संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता हैं।
तुला
आज के दिन मानसिक उलझनें महसूस हो सकती हैं तो थोड़ा ठहर कर कुछ वक्त शांत रहें और सकारात्मक भाव से अपना मनपंसद काम को निपटाएं। विद्यार्थियों को अपने गुरुजनों का सम्मान करना होगा साथ ही पढ़ाई पर भी एकाग्रता बनाए रखनी चाहिए। पेट के रोगी भी सतर्क रहते हुए खान-पान को संतुलित रखें।
वृश्चिक
आज ग्रहों की स्थिति के मुताबिक लाभ के अनुकूल माहौल है। स्टेशनरी आदि का कारोबार करने वालों को आज सोचे गए लाभ से अधिक मिलने की संभावना दिखाई दे रही है। स्वास्थ्य को देखते हुए खान-पान हल्का रखें, रात का खाना छोड़ सकते हैं जिससे सेहत ठीक रहेगी।
धनु
आज के दिन ग्रहों की स्थितियां आपके अनुकूल हैं। कर्मक्षेत्र में कोशिश करें कि हाथ में लिया गया काम दक्षता और समय रहते पूरा करें। मन परेशान रहेगा। आय के लिए कुछ नए साधन तलाशने होंगे।
मकर
आज परिश्रम का परिणाम मिलने जा रहा हो सकता है आशा अनुरूप न हो। फिर भी मन छोटा न करें, आने वाले दिनों में सफलता मिलेगी। छोटे व्यापारी को आज लाभ होता दिखाई दे रहा है। सेहत में स्किन की देखभाल करनी होगी, नया प्रोडक्ट सोच-समझ कर प्रयोग करें।
कुंभ
आज खुद पर भरोसा रखते हुए सभी कामों को पूरा कर सकेंगे। सरकारी कामकाज में भी सफलता मिलेगी। कामकाज पर वरिष्ठ और शुभचिंतकों की राय को महत्व दें। सेहत को लेकर लापरवाही बिल्कुल न बरतें, अचानक तबीयत खराब हो सकती है। करीबियों और मित्रों के सहयोग से कामकाज आसान व समय पर पूर्ण होंगे।
मीन
आज का दिन सतर्कता रखने लायक है। काम की गुणवत्ता सुधारें और कानूनी दांव-पेंच से सतर्क रहें। ऑफिस के कार्य सरलता पूर्ण कर पाएंगे। सेहत में जिन लोगों को अल्सर की समस्या है उनको अपने खान-पान में मिर्च-मसाले का कम से कम प्रय़ोग करना उचित रहेगा। बच्चों की प्रति चिंता दूर होती दिखाई दे रही है, यदि संतान छोटी है तो उसकी पढ़ाई अच्छी होगी।