featured धर्म

21 नवंबर 2021 का राशिफल: सिद्धि योग से बनेंगे हर बिगड़े काम, जानें आज का राशिफल

3 सितम्बर 2021 का राशिफल

दैनिक राशिफल की गणना दैनिक पंचांग के अनुसार की जाती है। पंचांग के अनुसार आज 21 नवंबर 2021, रविवार का दिन मार्गशीर्ष माह की कृष्ण पक्ष की द्वितीय और तृतीय तिथि है। आज चंद्रमा वृषभ राशि में विराजमान रहेगा। आज सिद्धि योग बन रहा है।सिद्धि योग में कार्य करना काफी शुभ माना जाता है।

ये भी पढ़े: 21 नवंबर 2021 का पंचांग: रविवार, जानें आज का शुभ काल और नक्षत्र

मेष राशि 

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन एक नई ऊर्जा के साथ शुरू होगा। आज आपको नकारात्मक विचार और अपनी वाणी पर संयम रखना है। कारोबारी आज अपने कारोबार को बढ़ाने के लिए विचार कर सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। कोई पुरानी बीमारी परेशान कर सकती है।

वृष राशि

वृष राशि के जातकों को आज काफी सतर्क रहने की जरूरत है। जी हजूरी करने वाले लोगों से बचें। निरंतर कठिन परिश्रम करते रहें सफलता हाथ लगने की संभावना बन रही है। व्यापार जगत से जुड़े लोगों को आज सफलता मिल सकती हैं। परिवार जनों के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। 

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा आज इस जातक के लोगों को जॉब प्राप्ति में सफलता हासिल हो सकती हैं। आपको अपनी फिजूलखर्ची रोकने के प्रयास करने होंगे। नए मित्र बन सकते हैं। व्यवसाय जगत से जुड़े लोगों को आज कुछ नया सीखने को मिल सकता है। 

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों को आज बैंकिंग फाइनेंस जैसी प्रक्रिया में लाभ की प्राप्ति हो सकती है। लगातार बढ़ते खर्चों में कमी आएगी और आय बढ़ने की संभावना बन रही है। धन संचय करना है आज आपको सफलता मिलेगी। मित्रों के सहयोग से कार्य बनेंगे।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन व्यवसायिक दृष्टि से काफी शुभ है। आज व्यवसाय करने वाले व्यक्ति अपने व्यवसाय में कुछ नए परिवर्तन कर सकते हैं। छोटे-छोटे सौदों करने से आपको लाभ की प्राप्ति हो सकती है। परिजनों के साथ यात्रा का योग बन रहा है। राजनीति से जुड़े लोगों को आज सफलता प्राप्त हो सकती है।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। इस जातक के लोगों को आज व्यवसाय में रुके धन की प्राप्ति हो सकती है। आज घर परिवार में सुख समृद्धि में वृद्धि होगी। व्यवसाय व जॉब में लाभ मिला मिलेगा। राजनीतिक सफलता हासिल होगी।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों का आज स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। अपने कार्य में सक्रियता बनाए रखें। आप की ओर से परिवार में सुख समृद्धि बनी रहेगी व आपके परिजनों का मन प्रसन्न रहेगा। किसी यात्रा पर जाने का अच्छा योग बन रहा है इस यात्रा से आपको काफी बेहतर अनुभव प्राप्त होगा। व्यवसाय क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज लाभ की प्राप्ति होगी। गाड़ी चलाते हुए सतर्कता बरतें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों को आज कार्यक्षेत्र में कोई उच्च पद प्राप्त होने की संभावना बन रही है। आपके मन में कई सकारात्मक विचार आएंगे। जिससे आने वाले कुछ दिनों में आप कोई बड़ा कार्य कर सकते हैं। किसी कार्य को करने से पहले तो उसे समझने की आवश्यकता है। राजनीतिक लाभ की प्राप्ति होगी।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों को आज शिक्षा क्षेत्र में सफलता हासिल होने की संभावना बन रही है। व्यापार जगत से जुड़े लोगों को आज रुकी हुई धन की प्राप्ति हुई का योग बन रहा है। व्यापार में लाभ के सौदे हो सकते हैं।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों को आज परिवारिक कार्य में सफलता हासिल होने की योग बन रहे हैं। आज कार्यक्षेत्र में आपके कार्यों की प्रशंसा हो सकती है। पिता का आशीर्वाद जरूर लें। आप की आय में वृद्धि हो सकती है साथ ही रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है।

कुंभ राशि 

कुंभ राशि के जातकों का आज मन इधर-उधर जा सकता है। ऐसे ने अपने इच्छाओं को काबू में रखें। व्यापार जगत से जुड़ी लो आज सतर्क रहें। आर्थिक हानि होने की संभावना बन रही है। संतान के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। आज बच्चों को चोट लगने की संभावना बन रही है। 

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन धार्मिक चिंतन से भरा हुआ है। व्यापार जगत से जुड़े लोग आज किसी भी काम को करने से पहले सौ बार सोच लें। अन्यथा आपका एक विचार भविष्य में आपको परेशानी दे सकता है। स्वस्थ को लेकर सतर्क रहें। आज आप सर दर्द होने की संभावना है। ऐसे में अत्यधिक ना सोचे।

Related posts

ग्रीन पार्क में तैयार हो रहे कुशल खिलाड़ी, ऐसे दिया जा रहा प्रशिक्षण

Aditya Mishra

अयोध्याः सरयू तट पर बनेगी 221 मीटर ऊंची भगवान राम की मूर्ति,सीएम ने प्रस्ताव को दी मंजूरी

mahesh yadav

जयंती विशेषः गुरू नानक जयंती पर जानें नानक से संबंधित प्रमुख गुरुद्वारों के बारे में..

mahesh yadav