featured धर्म राज्य

छठ पर्व को लेकर धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर पर पूरी हुई तैयारियां, जाने महत्व

chhath 2 छठ पर्व को लेकर धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर पर पूरी हुई तैयारियां, जाने महत्व

आज से शुरू होने वाले छठ महापर्व को लेकर धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में प्रशासन ने सारी तैयारियां पूरी कर ली है। छठ महापर्व से पहले पूर्वांचल छठ पर्व महासभा ने ब्रह्मसरोवर का दौरा किया। विधायक के प्रयासों से ब्रह्मसरोवर का एक हिस्सा लबालब भरा गया। ब्रह्मसरोवर पर छठ पूजा में एक लाख श्रद्धालु पहुंचेंगे।

 

बता दें कि देश के अन्य हिस्सों बिहार और उत्तर प्रदेश की भांति धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में भी पूर्वांचल समाज के सोमवार से छठ पर्व मना रहे हैं। करीब दो दशक से कुरुक्षेत्र में रह रहे भाजपा पूर्वांचल प्रकोष्ठ के प्रदेश मीडिया एवं जिला करनाल प्रभारी व श्री पूर्वांचल छठ पर्व महासभा के सुनील राय ने बताया कि धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में दीपावली के त्यौहार की भांति ही छठ पर्व भी बहुत महत्वपूर्ण है। कोरोना महामारी के उपरांत करीब दो साल बाद कुरुक्षेत्र में पूर्वांचल के लोग उत्साह से छठ पर्व मनाएंगे। हजारों की संख्या में पूर्वांचल के लोग पवित्र ब्रह्मसरोवर पर पूजा करेंगे।

chhath छठ पर्व को लेकर धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर पर पूरी हुई तैयारियां, जाने महत्व

उन्होंने बताया कि पूर्वांचल संस्थाओं के साथ जिला प्रशासन का भी छठ पूजा को लेकर सहयोग रहेगा। राय ने बताया कि छठ पर्व पर पूजा अर्चना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होता है। उन्होंने बताया कुरुक्षेत्र तथा आसपास के क्षेत्रों में पूर्वांचल के हजारों परिवार रहते हैं। यहां रहने वाला समाज का हर वर्ग के साथ मिलकर छठ पर्व मनाता है।

सोमवार से छठ पर्व शुरू हो रहा है तो रविवार को श्री पूर्वांचल छठ पर्व महासभा के सुनील राय तथा अन्य ने ब्रह्मसरोवर का दौरा किया। राय ने कहा कि ब्रह्मसरोवर में पानी के लिए विधायक सुभाष सुधा से मिले थे। विधायक के प्रयासों से सरोवर में पानी लबालब है। छठ पर्व पर एक लाख लोग सरोवर पर पहुंचेंगे। राय ने प्रशासन एवं विधायक का आभार व्यक्त किया।

Related posts

चीन की सीमा चार साल बाद भी मिसाइलों से खाली: कैग

Rani Naqvi

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में नहीं लड़ेंगे अखिलेश यादव

Neetu Rajbhar

सरकार का बड़ा फैसला, अब कर्मचारियों को कैश में नहीं दी जा सकेगी सैलरी

Rahul srivastava