featured राज्य

बीजेपी के एजेंट के रूप में काम कर रहा चुनाव आयोग, बढ़ती मंहगाई का जनता देगी जवाब- हर्षवर्धन चौहान

Harshvardhan chahuhan congress बीजेपी के एजेंट के रूप में काम कर रहा चुनाव आयोग, बढ़ती मंहगाई का जनता देगी जवाब- हर्षवर्धन चौहान

कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि चुनाव आयोग बीजेपी के एजेंट के तौर पर काम कर रहा है। कांग्रेस ने सौ से अधिक शिकायतें आयोग से की लेकिन उन पर संज्ञान नही लिया गया। वन्ही कांग्रेस ने इस बार चुनाव आयोग के द्वारा 80 साल से अधिक उम्र के लोगों को बैलेट पेपर से मतदान में भी गड़बड़ी के आरोप लगाए हैं।

कांग्रेस मीडिया विभाग के चैयरमेन व विधायक हर्षवर्धन चौहान ने शिमला में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि प्रदेश में पहली बार अनोखा चुनाव हो रहा है जिसमें महंगाई, बेरोजगारी सरकार के लिए कोई मुद्दे नही है। बीजेपी की सरकार चुनावों में जनता का ध्यान मुद्दों से भटकाने में लगी है। मुख्यमंत्री कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह को मजबूर प्रत्याशी बता रहे हैं। भाजपा के अन्य नेता भी महिलाओं के खिलाफ टिपणी कर अपनी निम्नमानसिकता दर्शा रहे हैं। उन्होंने कहा कि महंगाई ने जनता की कमर तोड़ दी है। 2014 में सिलेंडर की कीमत 450 थी जो आज 1050 हो गयी है।

Congress bjp बीजेपी के एजेंट के रूप में काम कर रहा चुनाव आयोग, बढ़ती मंहगाई का जनता देगी जवाब- हर्षवर्धन चौहान

 

पेट्रॉल 100, डीजल 95 से ऊपर है। सरकार महंगाई पर लगाम लगाने में फैल रही है। सरकार चार सालों में महज 28661 लोगों को नौकरी दे पाई है जिसमे 77 सौ पदों पर भर्तियां आउटसोर्स पर की गई हैं। जबकि पिछली कांग्रेस की सरकार मे 75 हजार लोगों को नौकरियां दी गई थी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कमजोर मुख्यमंत्री की कमजोर सरकार है। हाइकोर्ट को कई मामलो पर निर्देश देने पड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय से 3लाख 45हजार डीओ नोट्स जारी हुए हैं जिसमे 2 लाख कर्मचारियों की ट्रांसफर से जुड़े हैं। विक्रमादित्य सिंह के बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया बीजेपी की सरकार ने कर्मचारियों को पटक पटक कर प्रदेश में पटका है।

उन्होंने कहा कि 80 साल से अधिक उम्र के बुजर्ग लोगों को बैलेट पेपर से वोट डालने की सुविधा दी गयी है लेकिन इसमे कांग्रेस पार्टी के बीएलओ को साथ नही ले जाया जा रहा है। इसमे मतदाताओं को बीजेपी के लिए वोट करने के लिए प्रेसर बनाया जा रहा है। इसकी शिकायत इलेक्शन कमीशन को की गई है लेकिन आयोग निष्पक्ष रूप से काम नही कर पा रहा है।

वहीं उन्होंने कहा कि स्वयं को महिला हितेषी कहने वाली बीजेपी की सरकार आने के बाद प्रदेश में महिला अपराध बढ़े हैं। उन्होंने बताया कि 2016 में महिला अपराध के मामले 1216 थे जो 2018 में बढ़कर 1617 पहुंच गए। वन्ही 2020 में महिला अपराध के।मामले 1624 दर्ज किए गए हैं। बीजेपी की सरकार में महिला अपराधों में 25 प्रतिशत वृद्धि हुई है।

Related posts

24 घंटे में दो बैंकों पर चला RBI का चाबूक, इन निर्देशों के साथ लगाई बैंको पर पाबंदी

Trinath Mishra

Flipkart पर चल रही Big Diwali Sale का आज आखिरी दिन, जाकर डील्स का उठाये फायदा

Samar Khan

जम्मू-कश्मीर: गौरक्षकों के हमले में 5 लोगों समेत 9 साल की बच्ची घायल

Nitin Gupta