featured धर्म

25 अक्टूबर 2021 का राशिफल : जानें कौन सी राशि की चमकेगी आज किस्मत

3 सितम्बर 2021 का राशिफल

25 अक्टूबर 2021, दिन सोमवार कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों को आज दिन ठीक-ठाक रहेगा। काम को लेकर लापरवाही ना बरतें। कार्य क्षेत्र के कामों के लिए सजग रहें। अगर युवा वर्ग किसी परेशानी को लेकर परेशान है तो वरिष्ठ जनों से बात को साझा करने से परेशानी का हल निकाला जा सकता है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापारी वर्ग के लोगों के लिए आज का दिन लाभकारी होगा। वही सॉफ्टवेयर इंजीनियर से संबंधित कार्य करने वाले व्यक्तियों के लिए आज का दिन कष्टकारी हो सकता है इसीलिए कार्य क्षेत्र में हमेशा सजग बने रहे।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ संदेश दे सकता है। मिथुन राशि के लोग आज अपने उद्देश्य की पूर्ति कर सकते हैं आज इस जातक के लोगों को आलस्य पन से दूर रहना है। कार्य क्षेत्र में बॉस के साथ बहस हो सकती है।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। निराशा से ना घिरने के लिए आज सकारात्मक विचारों के साथ यात्रा करनी होगी। आज व्यक्तियों की छुट्टी है उन्हें अपने मेल और मैसेजेस पर विशेष ध्यान देना होगा। वही कारोबारियों को आज आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को आज धर्म कार्य में जुड़े रहना चाहिए। आज मंदिर में पूजा करें व धर्म पुण्य के कार्य से आपका दिन मंगलमय हो सकता है। कारोबारियों को विदेशी कंपनियों से लाभ की संभावना बन रही है।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को आज के दिन मानसिक एवं शारीरिक दोनों स्थितियों में संतुलन बनाए रखना है। छात्रों को आज करियर से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। वही व्यापारी जगत के लोगों के पहले से अटके काम फिर से शुरू होंगे।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी बेहतर होगा। आज इस जातक के लोगों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आज कार्य क्षेत्र के वातावरण में परिवार जैसा प्रेम मिलने की संभावना बन रही है। स्वास्थ्य को लेकर कान में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज आर्थिक रूप से लाभ की स्थिति बन रही है। कार्यक्षेत्र में आज बॉस और वरिष्ठ अधिकारी से नाराजगी झेलनी पड़ सकती हैं इसीलिए अपनी वाणी का सही उपयोग करें।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए आज का राशिफल काफी महत्वपूर्ण है इस जातक के व्यक्तियों को सम्मान व प्रतिष्ठा का शुभ अवसर मिलने की संभावना बन रही है। ऐसे में अपने निरंतर प्रयासों को जारी रखें। कार्य क्षेत्र में आज अधिक काम करना पड़ सकता है। बॉस आपको आज कोई अन्य अति महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंप सकता है। 

मकर राशि 

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। इस जातक के लोगों को आज नकारात्मक सोच से बचना है। वह मानसिक रूप से सतर्क व सक्रिय रहना है। व्यापार जगत के लोगों के लिए आज किसी शुभ समाचार मिलने की संभावना बन रही है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों को आज काफी सतर्क रहने की जरूरत है। आज आपके द्वारा लिए गए फैसले दूसरे लोगों को अत्यंत कष्ट पहुंचा सकते हैं। नए रिश्ते की ओर आगे बढ़ रहे हैं तो गंभीरता से सोचने के बाद फैसला ले। आज आपकी स्वास्थ्य स्थिति अनुकूल रहेगी।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। काफी दिनों से पेंडिंग पड़े का आज पूरे हो सकते हैं।कार्य क्षेत्र में आज आप काफी व्यस्त रहेंगे। छात्रों को अपने करियर पर विशेष फोकस बनाए रखने की जरूरत है।

 

Related posts

अपने ही घर में बेगाने जोशी, समर्थकों ने छेड़ा पोस्टर वॉर !

bharatkhabar

मुंबई के बाद यूपी के सभी शहरों में पॉलिथीन पर लगा 15 जुलाई से प्रतिबंध, सीएम ने दिए निर्देश

Ankit Tripathi

IPL 2021 फाइनल: कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने उतरी CSK

Saurabh