featured यूपी लाइफस्टाइल

उत्तर प्रदेश में गुलाबी ठंड ने दी दस्तक, अगले 3 दिन बारिश का अलर्ट, 19 जिलों में बरसेगा पानी

up weather alert 6888067 835x547 m उत्तर प्रदेश में गुलाबी ठंड ने दी दस्तक, अगले 3 दिन बारिश का अलर्ट, 19 जिलों में बरसेगा पानी

उत्तर भारत में अब ठंड ने दस्तक दे दी है। हिमाचल, उत्तराखंड के साथ साथ अब उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा में भी ठंड का मौसम शुरू हो गया है। उत्तर प्रदेश में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। रविवार को कई इलाको में बारिश हुई और तापमान में भी गिरावट देखने को मिली

उत्तर प्रदेश में गुलाबी ठंड ने दी दस्तक

उत्तर भारत में अब ठंड ने दस्तक दे दी है। हिमाचल, उत्तराखंड के साथ साथ अब उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा में भी ठंड का मौसम शुरू हो गया है। उत्तर प्रदेश में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। रविवार को कई इलाको में बारिश हुई और तापमान में भी गिरावट देखने को मिली। मौसम विभाग के मुताबिक, चक्रवाती तूफान के चलते पूरे उत्तर प्रदेश में तीन दिन तक मौसम में बदलाव होगा।

अगले 3 दिन बारिश का अलर्ट जारी

3 दिन तक प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी कर दिया गया है। रविवार, मंगलवार और बुधवार को पूर्वांचल, अवध क्षेत्रों में बारिश के आसार हैं। यहां अलग-अलग दिन बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुरासर बारिश से दिन के अधिकतम और रात के न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट हो सकती है। ठंड और कोहरा बढ़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार, एक जून से 30 सितंबर तक मानसून सीजन रहता है।

4 महीनों में 748.8 मिमी बारिश हुई

इस बार मानसून के 4 महीनों में 748.8 मिमी बारिश हुई है, जो अनुमानित बारिश का 95 प्रतिशत है। मानसून सीजन में सामान्य रूप से 790.2 मिमी बारिश होती है। सितंबर में सामान्य से 32 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई। यह मौसम विभाग के आंकड़ों में दर्ज इतिहास में सितंबर में तीसरी बार सबसे ज्यादा है।

Related posts

झुग्गीवासियों के हितार्थ सदैव खड़ा रहूंगा: भराला

Pradeep sharma

सपा को रास नहीं आ रहा गरीबों के घर गैस सिलेण्डर : स्वतंत्रदेव सिंह

Shailendra Singh

आम जन के लिए मंगलवार से खुलेगा मुगल गार्डन, रेनिनकुलस है इस बार खास

Breaking News