featured उत्तराखंड

उत्तराखंड: कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को चुनौती नहीं समझते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, इसे बताया सबसे बड़ी चुनौती

UK CM PUSHKAR उत्तराखंड: कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को चुनौती नहीं समझते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, इसे बताया सबसे बड़ी चुनौती

उत्तराखंड के विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीति तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस दोनों ही सत्ता में आने का दम भर रही हैं। तो वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आम आदमी पार्टी और कांग्रेस किसी को भी चुनौती नहीं मान रहे हैं।

कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को चुनौती नहीं समझता- सीएम

उत्तराखंड के विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीति तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस दोनों ही सत्ता में आने का दम भर रही हैं। तो वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आम आदमी पार्टी और कांग्रेस किसी को भी चुनौती नहीं मान रहे हैं। एक टीवी चैनल से बात करते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को चुनौती मानने से इंकार कर दिया और कहा कि उनके लिए उत्तराखंड का विकास करना सबसे बड़ी चुनौती है।

दुनिया का सबसे बड़ा नेतृत्व साथ है- सीएम

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वो अकेले नहीं हैं उनके साथ दुनिया का सबसे बड़ा नेतृत्व, सबसे बड़ी पार्टी और कार्यकर्ताओं की फौज साथ है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और तीरथ सिंह रावत के काम को भी अच्छा बताया और कहा कि उन्होंने उत्तराखंड के विकास के लिए बढ़िया काम किया है।

कुछ लोगों का एजेंडे उत्तराखंड में केवल चुनाव है- सीएम

आम आदमी पार्टी की ओर से लगातार चुनावी घोषणाएं की जा रही हैं। बिजली मुफ्त देने के अरविंद केजरीवाल के ‘चुनावी कार्ड’ पर बोलते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कुछ लोगों का एजेंडा उत्तराखंड में केवल चुनाव का है। जनता समझती है कि जो काम दिल्ली में न हो पाया, वह उत्तराखंड में कैसे हो जाएगा। हमारा एजेंडा केवल चुनाव नहीं राज्य का विकास है।

Related posts

कृष्णा सेक्टर में फायरिंग के दौरान मारे गए 2 पाक नागरिक, उपउच्चायुक्त को किया गया तलब

Pradeep sharma

उत्तराखण्ड विस चुनावः बसपा ने जारी की 50 प्रत्याशियों के नाम की सूची

kumari ashu

हड़तालः 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक के चेक क्लियरिंग में अटके

mahesh yadav