आज रणबीर कपूर अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनकी बहन रिद्धिमा कपूर और उनके फैंस ने विश किया है।
View this post on Instagram
आपको बता दें कि उनकी बहन रिद्धिमा ने एक प्यारी सी फैमिली फोटो शेयर की है जिसमें नीतू कपूर, रिद्धिमा, रणबीर के साथ साथ एक खास चेहरा भी देखने को मिल रहा है। रिद्धिमा ने लिखा – मेरे रॉकस्टार भाई को जन्मदिन की शुभकामनाएं.। इसके साथ ही हार्ट इमोजी लगाते हुए हैशटैग में लिखा है ‘छोटा लेकिन बुद्धिमान’.
बता दें कि रणबीर की इस फैमिली फोटो में आलिया भी नजर आ रही हैं। खबरों की मानें तो रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्द ही शादी करने वाले हैं। वहीं रणबीर-आलिया करण जौहर के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आने वाले हैं।
आपको बता दें कि रिद्धिमा कपूर रणबीर कपूर के काफी क्लोज हैं , खबरों की मानें तो आलिया और रणबीर जोधपुर में अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं।
रणवीर के जन्मदिन के मौके पर जान लेते हैं उनसे जुड़ी कुछ बातें, नीतू कपूर ने रियलिटी शो सुपर डांसर 4 में बताया कि रणवीर कपूर छोटे थे तो तब हम न्यूयॉर्क में रह रहे थे। उसने बिल्डिंग में फायर आलार्म देखा। ‘उसने देखा और सोचा क्या होगा अगर मैं इसको दबाऊंगा और दबा दिया।
बता दें कि रणबीर कपूर नीतू कपूर के काफी करीब हैं, और ऋषि कपूर के साथ उनका रिश्ता दोस्ती का नहीं था। आपको बता दें कि ऋषि कपूर ने खुद इस बात के बारे में बताया। जब वो 12 साल के थे तो वह जूते पहनकर पूजाघर में चले गए थे। ऐसे में ऋषि कपूर ने जोर का चांटा मारा था।
रणबीर कपूर आज भी 1500 रुपए अपनी मम्मी से पॉकेट मनी लेते हैं। रणबीर कपूर का नाम दीपिका पादुकोण, कैटरीना और अब आलिया से जोड़ा गया है। वहीं रणवीर की पहली गर्लफ्रेंड सातवीं क्लास में थी। रणबीर कपूर ने ब्रेकअप के बाद बताया कि वह दोबारा प्यार के चक्कर में नहीं पड़ेंगे।