featured यूपी

यूपी: संगीता बलवंत बिंद ने ली मंत्री पद की शपथ, जानिए, कैसा रहा छात्र राजनीति से सक्रिय राजनीति तक का सफर

SSSS 1 यूपी: संगीता बलवंत बिंद ने ली मंत्री पद की शपथ, जानिए, कैसा रहा छात्र राजनीति से सक्रिय राजनीति तक का सफर

उत्तर प्रदेश सरकार का कैबिनेट विस्तार हो चुका है। यूपी में 7 मंत्रियों ने शपथ ली। इसमें डॉक्टर संगीता बलवंत बिंद को राज्यमंत्री बनाया गया है। तो चलिए जानते हैं कौन हैं संगीता बलवंद बिंद जिन्हें राज्यमंत्री बनाया गया है।

 संगीता बलवंत बिंद बनीं योगी सरकार में मंत्री

डॉक्टर संगीता बलवंत बिंद को योगी सरकार में राज्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई है। गाजीपुर जिले की सदर सीट से विधायक संगीता बलवंत बिंद पिछड़ी जाति बिंद समाज से आती हैं। संगीता बवंत बिंद पहली बार विधायक बनने के साथ ही मंत्री पद हासिल करने में कामयाब रहीं। साल 2017 में विधानसभा चुनाव में संगीता पहली बार विधायक चुनी गई हैं। अपने क्षेत्र में यह काफी लोकप्रिय भी हैं।

ग्राउंड से जुड़े नेताओं के तौर पर होती है पहचान

42 साल की संगीता बलवंत बिंद छात्र राजनीति से सक्रिय राजनीति में आई हैं। छात्र राजनीति और पंचायत की राजनीति से सक्रिय राजनीति में पहुंचने वाली संगीता बलवंत युवा नेता हैं। संगीता की पहचान ग्राउंड से जुड़े नेताओं के तौर पर होती है। वो स्थानीय पीजी कॉलेज, गाजीपुर छात्रसंघ की उपाध्यक्ष भी रही हैं। ओबीसी समुदाय का पूर्वांचल में काफी तादात में वोटर हैं। आगामी चुनाव को देखते हुए इनकी भूमिका काफी अहम हो सकती है।

2017 में चुनाव जीतकर पहली बार पहुंची थी विधानसभा

संगीता नेता ने अपनी राजनीति करियर की शुरुआत बहुजन समाज पार्टी से की थी। लेकिन साल 2014 में ये बीजेपी में शामिल हो गईं। जिसके बाद उन्हें साल 2017 में बीजेपी की टिकट से चुनाव लड़ने का मौका मिला और संगीता चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंची। गाजीपुर में जन्मी संगीता बलवंत के पति पेशे से होम्योपैथिक चिकित्सक हैं। इनके पिता रामसूरत बिंद रिटायर्ड पोस्टमैन थे।

Related posts

उन्नाव रेपकाण्ड: सीबीआई आरोपी विधायक को लेकर जायेगी उन्नाव

Rani Naqvi

अंतरिक्ष पर जा रहे हैं अमेजॉन के CEO जेफ बेजोस, 20 जुलाई को भरेंगे उड़ान

pratiyush chaubey

केरल के नाथ संप्रदाय मंदिर में योगी की पूजा अर्चना, अन्नपूर्णा भंडार का किया उद्घाटन

Aditya Mishra