उत्तर प्रदेश के बिजनौर में खो-खो खिलाड़ी बबली की हत्या के मामले में राजनीतिक सरगर्मियां गरमा गई हैं। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू आज कांग्रेसियों को साथ लेकर महिला खिलाड़ी के घर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति सहानुभूति व्यक्त करते हुए उनको जल्द इंसाफ दिलाने का भरोसा दिलाया।
आपको बता दें उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज मलिक और प्रदेश महासचिव डॉ. संजीव शर्मा का बिजनौर में बैराज पर पहुंचते कांग्रेसियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद अजय कुमार लल्लू पूरे काफिले के साथ खो खो नेशनल प्लेयर मृतक बबली के यहां परिवार को सहानुभूति देने पहुंचे। अजय कुमार लल्लू ने मृतक के परिवार से कहा कि मृतक बबली के केस में पुलिस की भूमिका से ना तो परिवार संतुष्ट है और ना ही कांग्रेस पार्टी संतुष्ट है। बबली को न्याय दिलाने के लिए इस मुद्दे को विधानसभा में उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी मजबूती के साथ बबली को न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ेगी और जल्द ही इंसाफ दिला कर रहेगी।
बाद में प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस कार्यालय पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित किया। प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने देश और प्रदेश की भाजपा सरकार को जनविरोधी, अत्याचारी और चंद पूंजीपतियों की जेब की सरकार बताया। उन्होंने कहा कि आज किसान, गरीब और आम नागरिक परेशान हैं। आखिर में सभी कार्यकर्ताओं से 29 सितंबर में मेरठ में होने वाली राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की रैली को सफल बनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शेरबाज पठान, सुधीर पाराशर, बढ़ापुर पूर्व प्रत्याशी हुसैन अहमद अंसारी, ठाकुर अवनीश कुमार, मोहम्मद अरमान सैफी, मोहम्मद सैफ, जिला महासचिव नजाकत अल्वी, पूर्व मंत्री ओमवती देवी, पूर्व विधायक सतीश कुमार गौतम, बढ़ापुर पूर्व प्रत्याशी हुसैन अहमद अंसारी, हुमैयु बैग, मीनू गोयल, वसी उर रहमान,असीम अंसारी, मिसबा उल हसन, अथर जमील, सपना रवि, मीनाक्षी, डॉक्टर सुमन, जसराम सिंह, इस्माइल तुर्क, रियासत अंसारी, अहसान जमील, हाजी एहसान अंसारी, इफ्तिखार महमूद अंसारी, रोहित रवि आदि कांग्रेस जन मौजूद रहे।