उत्तराखंड देश

Chardham Yatra: बाबा केदारनाथ के दर्शनों के लिए एडवांस बुकिंग हुई फुल, भक्तों को करना पडेगा थोड़ा इंतजार

Kedarnath

चारधाम की यात्रा पर लगी रोक हटाने के बाद से ही केदारनाथ धाम के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। आपको बता दे कि इस खबर के बाद से ही श्रद्धालुओं की दर्शनों के लेय लाइन लग गयी। डिसकी वजह से  अगले 12 दिन तक बुकिंग फुल हो गई है।

kedarnath dham Chardham Yatra: बाबा केदारनाथ के दर्शनों के लिए एडवांस बुकिंग हुई फुल, भक्तों को करना पडेगा थोड़ा इंतजार

केदारधाम में हर रोज सिर्फ 800 लोगों ही कर सकते हैं दर्शन
बाबा केदारनाथ के दर्शन के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वाले श्रद्धालुओं के लिए शनिवार को 10 हजार 10 ई पास जारी किए गए हैं। केदारधाम में हर रोज सिर्फ 800 लोगों ही दर्शन कर सकते हैं।

12 दिनों तक इंतजार करना होगा
इस हिसाब से अब रजिस्ट्रेशन कराने वाले श्रद्धालुओं को आने वाले 12 दिनों तक इंतजार करना होगा। वहीं दूसरी ओर अगर आप बदरीनाथ धाम के दर्शनों के  लिए जाना चाहते हैं तो करीब पांच दिन का इंतजार करना होगा।

आपको बता दें कि हाईकोर्ट की तरफ से हटायी गई रोक के बाद से ही चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खुशी की लहर देखने को मिली।

बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में 700 से ज्यादा श्रद्धालुओं ने दर्शन किए

पहले दिन बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में 700 से ज्यादा श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।  वहीं केदारनाथ के दर्शनों के लिये लबीं लाइन देखने को मिली जिसका असर ये हुआ कि अब 12 दिनों का इतंदार करना होगा।

देवस्थानम बोर्ड ने शनिवार शाम तक दिए गए ई-पास की संख्या जारी की। चारों धाम के लिए आज पहले दिन 19 हजार 491 ई पास जारी किए गए हैं।

यात्री रात को धामों में रुकना चाहता है तो वो रुक सकते हैं
प्रदेश के साथ- साथ अलग राज्यों  सो आये हुए लोगों ने कोराना के नियमों का पालन करते हुए, बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री धाम के दर्शन किए। इसके अलावा यदि कोई यात्री रात को धामों में रुकना चाहता है तो वो रुक सकते हैं इस पर रोक नहीं है।

स्मार्ट सिटी पोर्टल पर भी रजिस्ट्रेशन करना होगा
आपको बता दे कि , चारधाम के दर्शन के लिए प्रदेश के बाहर से आने वाले यात्रियों को स्मार्ट सिटी पोर्टल पर भी रजिस्ट्रेशन करना होगा। साथ ही  कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगाने के 15 दिन के बाद प्रमाण पत्र दिखाने के बाद ही दर्शनों की इजाजत दी जायेगी।

कोविड डोज जरुरी
 इसके अलावा केरल, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश से आने वाले यात्रियों को COVID-19 वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने के बाद 72 घंटे पहले की कोविड जांच निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी।

धामों के लिए जारी ई पास
धाम            अनुमति     ई पास
केदारनाथ          800         10,010
बदरीनाथ         1000      4830
गंगोत्री            600         2,375
यमुनोत्री           400     2,276

सोनप्रयाग में आरटीपीसीआर कोविड टेस्ट का अलग से इंतजाम किया गया है
 बदरीनाथ के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य की  जांच के लिये जिले के एंट्री गेट पर गौचर, मोहन खाल , मेहलचौरी से ही बैरियर पर कोविड जांच की सुविधा दी जा रही है।  पांडुकेश्वर में भी कोविड की जांच की जा रही है।  वहीं महाराष्ट्र, केरल और आंध्रप्रदेश से आये श्रद्धालुओं के लिए सोनप्रयाग में आरटीपीसीआर कोविड टेस्ट का अलग से इंतजाम किया गया है।

 

 

 

Related posts

कुलपति का अजीबोगरीब बयान, टेस्ट ट्यूब तकनीक से जन्मे थे कौरव

Ankit Tripathi

आपकी एक मुस्कुराहट से कैसे मुस्कुराएगा इंडिया..

Mamta Gautam

साझा समृद्धि को बढ़ाने की जरूरत : प्रणब मुखर्जी

shipra saxena