featured देश

राज्यसभा की 2 सीटों के लिए कांग्रेस में मचा घमासान

congress 1 राज्यसभा की 2 सीटों के लिए कांग्रेस में मचा घमासान

राज्यसभा की 7 सीटों के लिए चुनाव कि गुरुवार की घोषणा के साथ ही कांग्रेस पार्टी में टिकटों के लिए जोरदार घमासान शुरू हो गया। दशकों से चली आ रही यह पार्टी इस बार केवल 2 सीटों पर चुनाव लड़ने की संभावना बन रही है। 

किन दो सीटों पर कांग्रेस लड़ेगी चुनाव

यह दो राज्य तमिलनाडु और महाराष्ट्र है। साथ ही राज्य चुनावों के दौरान गठबंधन की व्यवस्था के पार्टी ने 1 सीट द्रमुक को देने का वादा किया था। वहीं दूसरी सीट महाराष्ट्र से हैं जो रवि सातवा की निधन के बाद रिक्त है।

मैदान में उतरेंगे कई नए चेहरे 

राज्यसभा की 7 सीटों के चुनाव के लिए कई नई चेहरे सामने आए जिसमें गुलाम नबी आजाद, मुकुल वासनिक, मिलिंद देवड़ा, संजय निरुपम और प्रमोद तिवारी समेत कई नेता शामिल है। वहीं तमिलनाडु से सूत्रों ने बताया है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष चुनाव लड़ सकते हैं।

कांग्रेस में किसको टिकट मिलने की है संभावना

सूत्रों की माने तो द्रमुक एक गैर राजनीतिक व्यक्ति को उच्च सदन में भेजने के विचार के खिलाफ है, जबकि गुलाम नबी आजाद के द्रमुक नेतृत्व के साथ अच्छे संबंध हैं। प्रमोद तिवारी एक बेहतर नाम हैं, वह प्रियंका गांधी से अपनी निकटता पर भरोसा कर रहे हैं और उच्च सदन चुनाव के लिए नामांकित होने के इच्छुक हैं।

राज्यसभा चुनावों की तारीखों की हुई घोषणा

 चुनाव आयोग ने गुरुवार को विभिन्न राज्यों में राज्यसभा उप चुनाव की तारीखों की ऐलान कर दिया है। राज्य 6 की आकस्मिक रिक्तियां हैं जबकि पांडिचेरी की एक सीट नियमित मतदान हो रहा है साथ ही बिहार में विधानसभा की एकमात्र सीट के लिए उपचुनाव होना है।

भाजपा को मिल सकती है 2 सीटें

राज्यसभा उपचुनाव में भाजपा को 2 सीटें मिलने की संभावना है एक मध्य प्रदेश और दूसरा असम की सीट मिलने की उम्मीद की जा रही है। वही पांडुचेरी में एनडीए को मिलेगी।

Related posts

Delhi Liquor Scam: सीबीआई ने फाइल की चार्जशीट, सिसोदिया का नाम नहीं

Nitin Gupta

जम्मू-कश्मीर में कोरोना के 13 मरीजों को मिली अस्पताल से छुट्टी, देशभर में कोरोना के  10,363 केस

Shubham Gupta

Share Market Today: शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, सेंसेक्स 60376 व निफ्टी 17966 अंक पर कर रहा कारोबार

Nitin Gupta