featured यूपी राज्य

दो दिवसीय दौरे पर प्रियंका गांधी पहुंची लखनऊ, जानिए किन मुद्दों पर होगा मंथन

Priyanka Gandhi Priyanka to campaign in Uttar Pradesh दो दिवसीय दौरे पर प्रियंका गांधी पहुंची लखनऊ, जानिए किन मुद्दों पर होगा मंथन

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा गुरुवार को दो दिवसीय दौरे के लिए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंच गई है। पार्टी सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रियंका गांधी वाड्रा शुक्रवार और शनिवार को पार्टी के कई नेताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठकें करेंगी।

दौरे के दौरान प्रियंका सलाहकार समिति और चुनाव समिति के सदस्य से मिलेगी और पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों की प्रगति पर चर्चा करेंगे।

 पार्टी के एक पदाधिकारी ने बयान जारी करते हुए कहा कि “प्रियंका गांधी वाड्रा आगामी विधानसभा चुनावों के लिए विभिन्न जिलों के लिए चुने गए उम्मीदवारों की समीक्षा करें। साथ ही पार्टी संगठन के कामकाज व ‘हर गांव कांग्रेस  अभियान’ की जांच भी करेगी।

आपको बता दें इसी साल जुलाई में प्रियंका गांधी वाड्रा ने लखनऊ का दौरा किया था और लगातार पार्टी कार्यक्रमों की प्रगति का विकास की पर नजर बनाए हुए है। साथ ही समय-समय पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ऑनलाइन संबोधन भी कर रही है।

Related posts

उत्तराखंड में हुई बम्पर ट्रांसफर पोस्टिंग, यहां देखे लिस्ट

Rahul

भारत की खूबसूरत एकता की तस्वीर आयी सामने, रमजान में मुसलमानों को सहरी-इफ्तारी दे रहा वैष्णो देवी मंदिर..

Mamta Gautam

नायडू ने कहा : सेना की प्रतिबद्धता पर किसी भी नागरिक को संदेह नहीं

shipra saxena