featured देश राज्य

भाजपा ने की चुनाव प्रभारी की नियुक्ति, धर्मेंद्र प्रधान संभालेंगे यूपी की कमान

images 5 6 भाजपा ने की चुनाव प्रभारी की नियुक्ति, धर्मेंद्र प्रधान संभालेंगे यूपी की कमान

मिशन 2022 के तहत भाजपा ने बुधवार को आगामी चुनावों के मद्देनजर चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी की घोषणा की। वहीं केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की कमान सौंपी गई है। साथ ही भाजपा ने आज छह अन्य क्षेत्रों के प्रभारियों की भी नियुक्ति की। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को पंजाब, प्रह्लाद जोशी को उत्तराखंड, भूपेंद्र यादव को मणिपुर का प्रभारी नियुक्त किया गया है। 

उत्तर प्रदेश में 7 चुनाव सह-प्रभारियों की नियुक्ति

भाजपा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का प्रभारी नियुक्त किया है। साथ ही भाजपा ने प्रदेश में 7 सह प्रभारियों की भी नियुक्ति की है। जिसमें केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, अर्जुन राम मेघवाल, अन्नपूर्णा देवी, शोभा करंदलाजे, सांसद सरोज पांडे और विवेक ठाकुर और हरियाणा के पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु शामिल हैं।

क्षेत्र के आधार पर 6 प्रभारियों की नियुक्ति

भाजपा ने इस बार उत्तर प्रदेश में क्षेत्र के आधार पर प्रभारियों की नियुक्ति की है जिसके तहत उत्तर प्रदेश को 6 छेत्र में विभाजित किया गया है। और इन क्षेत्रों के लिए अलग प्रभारी की नियुक्ति भी की गई है। सांसद संजय भाटिया (पश्चिमी प्रदेश), बिहार में विधायक संजीव चौरसिया (ब्रज), राष्ट्रीय सचिव वाई सत्य कुमार (अवध), राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष सुधीर गुप्ता (कानपुर), राष्ट्रीय सचिव अरविंद मेनन (गोरखपुर) और सुनील ओझा (काशी) के लिए नियुक्त किये गये हैं।

पंजाब

भाजपा ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और मीनाक्षी लेखी को लोकसभा सदस्य विनोद चावड़ा के साथ पंजाब के लिए चुनाव सह प्रभारी नियुक्त किया गया है।

उत्तराखंड

लोकसभा सदस्य लॉकेट चटर्जी और राष्ट्रीय प्रवक्ता सरदार आरपी सिंह को उत्तराखंड का चुनाव सह प्रभारी नियुक्ति किया गया है।

मणिपुर 

केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक और असम के मंत्री अशोक सिंघल को मणिपुर का चुनाव सह प्रभारी नियुक्ति किया गया है।

 

Related posts

पंचतत्व में विलीन हुईं सुषमा स्वराज, राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

bharatkhabar

राजस्थान: ओमिक्रॉन के 4 और संक्रमित मिलने से हड़कंप, मरीजों की संख्या बढ़कर 13 हुई

Saurabh

मनाली में बारिश ने किया पर्यटकों का मजा किरकिरा-अलर्ट जारी

mohini kushwaha