featured धर्म यूपी

दैनिक राशिफल: किस्मत किस ओर लेगी मोड़, जानिए कैसा रहेगा दिन का हाल

Stars, Horoscope, Acharya Rajendra Tiwari, Daily Horoscope, Vaishnavi Astrology Center Bareilly, Bhagwat Katha Prabhakar, Astrologer

लखनऊ: सकारात्मक सोच और सही मार्गदर्शन हमें अपने लक्ष्य की ओर ले जाता है। भागदौड़ के बीच जरूरी है कि अपने ध्यान को एक जगह पर केंद्रित करें। दिन की शुरुआत बेहतर तभी होगी, जब हमारा मन साफ होगा। आइए जानते हैं अलग-अलग राशियों के लिए 6 सितंबर 2021 का दिन कैसा होने वाला है-

श्री गणेशाय नम:

दैनिक पंचांग

06 – सितम्बर- 2021

पंचांग

मास   :  भाद्रपद

पक्ष    : कृष्ण

वार    : सोमवार

तिथि   : चतुर्दशी  07:40:31 बजे तक

नक्षत्र   : मघा

करण   : शकुन  07:40:31 तक

योग     : शिव 06:52:56तक

सूर्योदय : 05:47:37

सूर्यास्त  : 18:21:38

ऋतु      : शरद

अभिजित: 11:39:29 – 12:29:45

यमघण्ट  : 11:39:29 – 12:29:45

दिशा शूल: पूर्व

राहु काल:  07:21:53 – 08:56:08

मेष राशि: आज का दिन शुभकारी रहेगा। कई समय से चल रही योजना में आज सफलता का योग हैं। किसी बड़े अधिकारी से मुलाकात का योग बनेगा। माता के स्वस्थ के प्रति सचेत रहें। घर मे मांगलिक कार्य के योग बनेंगे।

वृष राशि: आज का दिन आप के लिए शुभकारी रहेगा। अनायास धन लाभ का योग बनेगा। पड़ोसी से वाद विवाद ना करें वरना धन हानि का योग बन सकता है।

मिथुन राशि: आज का दिन आप के लिये सामान्य रहेगा। शारीरिक कष्ट का आज योग बनेगा। कोई भारी वजनदार समान को अकेले ना उठायें। परिवार में अपने से छोटे बहन या भाई से आज विवाद ना करें।

कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। परिवार में सन्तान प्राप्ति के योग बनेंगे। लम्बे समय से फंसा हुआ धन प्राप्ति के योग बनेंगे। व्यापार में लाभ में लाभ प्राप्त होगा।

सिंह राशि: आज का दिन आप के लिए उत्तम रहेगा। लम्बे समय से चल रही स्वास्थ्य से संबंधित समस्या में आराम मिलेगा। जीवन साथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं।

कन्या राशि: आज का दिन बहुत सामान्य रहेगा। माता जी के स्वास्थ्य के प्रति चिंता हो सकती है। परिवार में अशांति का वतावरण बना रहेगा। मित्र वर्ग का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा।

तुला राशि: आज का दिन आप के लिए बहुत महत्व पूर्ण रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। फंसा हुआ धन प्राप्त होगा। व्यापार के नये मार्ग खुलेंगे। शिक्षा क्षेत्र में चल रहा प्रयास सफल होगा।

वृश्चिक राशि: आज का दिन आप के लिये सामान्य रहेगा। धन आगमन के नये रास्ते खुलेंगे। पिता को शारिरिक कष्ट हो सकता है। अतः पिता के साथ वाहन में ना बैठें।

धनु राशि: आज का दिन  सामान्य रहेगा। किसी कागज में दस्तख़त करने से पूर्व उस को ध्यान से जरूर पढ़ लें वरना धन हानि का योग बन सकता है ।मार्ग में मिले किसी संत का अपमान ना करें।

मकर राशि: आज का दिन आप के लिए शुभ है। परिवार में खुशी का वातावरण बना रहेगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति चिंता हो सकती है। जिस कारण मन अशांत रहेगा।

कुंभ राशि: आज का दिन आपके लिए शुभकारी रहेगा। धन प्राप्ति के नये मार्ग खुलेंगे। ससुराल से कोई शुभ संकेत मिल सकते हैं। किसी धार्मिक कार्यक्रम में जाने का योग बनेगा।

मीन राशि: आज का दिन आप के लिए शुभ कारी रहेगा। धन प्राप्ति के नये मार्ग खुलेंगे।ब्यापार में लाभ का योग बनेगा। परिवार में मंगलकार्य के योग बनेंगे।

Related posts

Rahul srivastava

उत्तराखंड में कोरोना के 30 नए मरीज मिले, कुल मरीजों की संख्या 508 पहुंची

Rani Naqvi

Breaking News