featured यूपी राज्य

यूपी सरकार चला रही महिलाओं की सुरक्षा के लिए मिशन शक्ति अभियान, क्या अपराधों पर लगेगी रोक

887977 untitled 2021 08 02t212422.548 यूपी सरकार चला रही महिलाओं की सुरक्षा के लिए मिशन शक्ति अभियान, क्या अपराधों पर लगेगी रोक

यूपी सरकार प्रदेश भर में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर प्रदेश भर में मिशन शक्ति अभियान चला रही है। मगर उसके बाद भी महिलाओं पर अत्याचार थमने का नाम नहीं ले रहे है। ताजा मामला बाराबंकी जिले से सामने आया है। जहां राजधानी लखनऊ से सटे बाराबंकी जिले के बदोसराय थाना इलाके के रसूलपुर गांव में दहेज की मांग पूरी ना होने पर ससुराली वालों ने महिला की जमकर पिटाई की। पति और ससुराल वालों ने काफी समय तक महिला की पिटाई की।

download 1 यूपी सरकार चला रही महिलाओं की सुरक्षा के लिए मिशन शक्ति अभियान, क्या अपराधों पर लगेगी रोक

बता दें कि विवाहिता को बचाने के लिए स्थानीय ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। दहेज के लालच में पति और उनके परिजनों ने विवाहिता की बेरहमी से पिटाई के साथ उसे जान से मारने की कोशिश की थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी। पीड़िता का बयान लेकर गंभीर हालत में सीएचसी सिरौलीगौसपुर में भर्ती कराया गया। इससे पता चलता है कि आज भी दहेज रूपी दानव देश में हावी हो रहा है।

सरकार चाहे जितने अभियान चला ले लेकिन देश में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। उनपर अत्याचार होते रहते थे और आज भी हो रहे हैं। महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों की खबरे दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही है, और ये सरकार के लिए चुनौती बन गया है। हालांकि इस तरह की चुनौतियों से निपटने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है। इसी के चलते सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए मिशन शक्ति अभियान शुरू किया था। ताकि महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों पर रोक लगाई जा सके।

Related posts

Share Market Today: सेंसेक्स 380 अंक फिसला, निफ्टी 17200 के नीचे

Rahul

फिरोजाबादः इस दुल्हन से सुहागरात में कुछ ऐसा किया काम, पहुंच गई सलाखों के पीछे

Shailendra Singh

दीपेन्द्र कुमार चौधरी ने सूचना महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया

Rani Naqvi