featured यूपी

जय भारत महासंपर्क अभियान: कांग्रेसियों ने 95 लाख से अधिक लोगों से किया संवाद

जय भारत महासंपर्क अभियान: कांग्रेसियों ने 95 लाख से अधिक लोगों से किया संवाद

लखनऊ: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर शुरु किए गए ‘जय भारत महासम्पर्क अभियान’ के तहत प्रदेश के सभी न्याय पंचायतों, ग्राम पंचायतों/वार्डों तक कांग्रेसी पहुंचे। इस दौरान 75 घंटे तक मौजूद रहें कांग्रेस पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ताओं ने 95 लाख से अधिक लोगों से सीधा संवाद किया। कांग्रेस प्रवक्ता कृष्णकांत पाण्डेय ने बताया कि 19 अगस्त से शुरू हुए इस अभियान में लगभग 90 हजार कांग्रेसी प्रदेश के लगभग सभी ग्राम पंचायतों एवं वार्डों तक पहुंचे तथा लोगों से किया संवाद किया। साथ ही उत्साह एवं सक्रियता के साथ प्रदेश की जनता ने इस अभियान को भरपूर समर्थन दिया।

कांग्रेसियों ने किसानों से जानी समस्या

कांग्रेस प्रवक्ता ने बताया कि जनसंपर्क के दौरान किसानों ने छुट्टा जानवरों की अराजकता से फसलों को नुकसान, फसलों के उपज का उचित मूल्य ना मिलनें, तमाम जगहों पर गन्ना मूल्य भूगतान बहुत देर से होने, डीजल की बढ़ी कीमतें आदि समस्याओं से परेशान होने और खेती को घाटे का सौदा बताने का जिक्र किया. साथ ही लोगों ने कांग्रेस से अपनी समस्याओं से समाधान कराने की मांग भी की। इसी प्रकार कमर तोड़ मंहगाई तथा आमदनी कम होने की वजह से रसोई गैस की रिफीलिंग ना करवा पाने, बच्चों की फीस ना जमा कर पाने की समस्या भी उठी। बढ़ती बेरोजगारी के चलते युवाओं में हो रही निराशा का जिक्र भी किया गया। वहीं शहरों में भ्रमण के दौरान लोगों ने कमर तोड़ मंहगाई, खाद्य तेल, गैस, डीजल पेट्रोल के बढ़े हुए दामों से आयी जीवन में परेशानियों का जिक्र किया।

जय भारत महासंपर्क अभियान: कांग्रेसियों ने 95 लाख से अधिक लोगों से किया संवाद
कांग्रेस का जय भारत महासंपर्क अभियान

 

Related posts

पौराणिक वाद्य यंत्र धीरे-धीरे विलुप्ति की कगार पर, जाने क्यों खो रही वाद्य यंत्र ढोल ,मसक, रणसिंगां

Rani Naqvi

स्कूल में फेंके गए ‘इस्लामिक स्टेट जिंदाबाद नारे’ के पर्चे

kumari ashu

हिन्दू मुस्लिम एकता, मुस्लिम बना रहे हैं कावड़ सामग्री

Pradeep sharma