featured यूपी

कल्याण सिंह: पीएम मोदी ने कहा उनके सपनों को पूरा करने में कोई कमीं नहीं होने देंगे

कल्याण सिंह: पीएम मोदी ने कहा उनके सपनों को पूरा करने में कोई कमीं नहीं होने देंगे

लखनऊ: यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और वरीष्ठ बीजेपी नेता कल्याण सिंह के निधन पर पीएम मोदी लखनऊ पहुंचे। पीएम मोदी लखनऊ एयरपोर्ट से माल एवेन्यू कल्याण सिंह के घर पहुंचे। कल्याण सिंह के घर पहुंचकर पीएम मोदी ने उन्हे श्रद्धाजलि दी।

हम उनके सपनों को पूरा करेंगे-पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कल्याण सिंह बीजेपी पार्टी को भारतीय जन संघ खुद को समर्पित किया था। कल्याण सिंह पूरे देश में विश्वास का नाम बन गए थे। आज देश ने एक मूल्यवान नेता खो दिया। हम उनके सपनों को पूरा करने में कोई कमीं नहीं रखेंगे। भगवान राम अपने चरणों में उनको स्थान दे। उनके परिवार को यह दुख सहन करने की भगवान शक्ति दे।

कल होगा अंतिम संस्कार

आपको बता दे कि यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का शनिवार को 89 साल की उम्र में निधन हो गया। कल्याण सिंह काफी दिनों से पीजीआई में भर्ती थे। कल्याण सिंह के मृत्यु पर यूपी के सीएम योगी ने कहा उनका अंतिम संस्कार 23 अगस्त को किया जाएगा। इस यूपी में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। आज उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव अलीगढ़ ले जाया जा रहा है। कल गंगा के किनारे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Related posts

सीएम योगी की संपत्ति 59 लाख रुपये बढ़ी, जानिए कितनी संपत्ति के मालिक हैं योगी?

Saurabh

28 जनवरी 2022 का पंचांग: शुक्रवार, जानें आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Neetu Rajbhar

दीपिका की मुसीबतों का अलार्म, श्रद्धा कपूर के ड्रग्स वाले तार

Trinath Mishra