featured यूपी

यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने शुरू की तैयारी, जानिए क्या है पूरा प्लान

यूपी विधानसभा को लेकर कांग्रेस ने शुरू की तैयारी, जानिए क्या है पूरा प्लान

फतेहपुर: विधानसभा चुनाव 2022 को देखते हुए सभी पार्टियां अपनी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। ऐसे में फतेहपुर जिले में कांग्रेस पार्टी ने अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराते हुए विधानसभा क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है। इसी क्रम में हुसैनगंज विधानसभा क्षेत्र से राजिक उर्फ फौजी भाई ने कई क्षेत्रों का दौरा करते हुए कांग्रेस की नीतियों को जन जन तक पहुंचाया और सरकार की पोल खोली।

बीते दिनों आम आदमी पार्टी की सदस्यता त्याग कर कांग्रेस में शामिल हुए राजिक ने लोगों से संवाद बढ़ा दिया है। राजनैतिक माहौल बनाते हुए उन्होंने हथगांम, बजरंगपुर, विकासखंड भिटौरा, मवई, गणेशपुर, लाल का पुरावा सहित कई क्षेत्रों में ताबड़तोड़ जनसंपर्क करते हुए लोगों से संवाद किया। इस दौरान राजिक ने लोगों को बताया कि कांग्रेस की सरकार ने हमेशा ही सभी को साथ लेकर चलती थी। ऐसे हमें पुराने दिन लाने के लिए कांग्रेस पार्टी को चुनना होगा।

बजरंगपुर गांव में चारपाई पर बैठकर लोगों से संवाद किया। इस तरह उन्होंने खुद को जमीन से जुड़ा हुआ नेता बताते हुए लोगों से सहयोग करने की अपील की। करीब छह गांवों में हुए जनसंपर्क अभियान के दौरान राजिक उर्फ फौजी भाई का लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। कांग्रेस पार्टी के गगनभेदी नारेबाजी के बीच कांग्रेसी नेता ने सभी से मिलकर उनके दुख दर्द को टटोलने का प्रयास किया। उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा हमारी सरकार बनीं तो विकास की वह गंगा बहेगी जिसकी उम्मीद किसी ने नहीं की होगी।

Related posts

हिमाचल में सूखी ठंड का कहर

Rani Naqvi

पंतनगर विश्वविद्यालय के कुलपति ने सीएम से की मुलाकात

lucknow bureua

178 अधिकारी रखेंगे विधानसभा चुनावों पर नजर

kumari ashu