featured यूपी

आज गाजीपुर जाएंगे सीएम योगी, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लेंगे जायजा

आज गाजीपुर जाएंगे सीएम योगी, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लेंगे जायजा

लखनऊः उत्तर प्रदेश के लगभग 20 से अधिक जिलों में बाढ़ का कहर जारी है। 600 से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं। इसी के चलते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा ले रहे हैं।

इसी कड़ी में वह आज यानी शुक्रवार को गाजीपुर जिले में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने जाएंगे। बता दें कि बीते गुरुवार को सीएम योगी ने वाराणसी में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का बोट के जरिए निरीक्षण किया था। इसके अलावा उन्होंने राहत शिविरों में जाकर लोगों को राहत सामग्री बांटी थी।

मुख्‍यमंत्री योगी ने वाराणसी में मिनी पोर्टेबल एवं फॉगिंग मशीन कर्मियों के ग्रुप को हरी झंडी दिखाई। साथ ही जिले में विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था को लेकर बैठक की। वहीं, सीएम कल गाजीपुर जाएंगे।

गाजीपुर जाएंगे सीएम योगी 

सीएम योगी आदित्यनाथ का शुक्रवार को गाजीपुर जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेंगे। वह 9:30 बजे गहमर हेलीपैड पहुंचेंगे। मुख्‍यमंत्री यहां बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री बाटेंगे। वह जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद हवाई सर्वेक्षण करते हुए देवरिया के लिए प्रस्थान करेंगे।

Related posts

योगी से मिले सुनील भराला, परशुराम धाम की मांग

Trinath Mishra

भारत के स्पोर्ट्स कैपिटल फॉर नेक्स्ट जेन चैंपियंस” पर एक कार्यशाला का आयोजन

Rani Naqvi

यूपी पुलिस ने किया फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 10 आरोपी गिरफ्तार

Rani Naqvi