featured यूपी

प्रतापगढ़: मासिक धर्म के प्रति महिलाओं को किया गया जागरुक, पढ़ें पूरी खबर

प्रतापगढ़: मासिक धर्म के प्रति महिलाओं को किया गया जागरुक, पढ़ें पूरी खबर

प्रतापगढ़: जिले के ग्राम सभा बसौली मैं संगिनी सहेली के तत्वाधान में महिलाओं को मासिक धर्म के प्रति जागरूक किया गया । कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए संस्था की अध्यक्षा प्रियल भारद्वाज ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि, हमें मासिक धर्म के प्रति खुल कर बात करनी चाहिए,  जिससे समाज में फैले मासिक धर्म के प्रति लोगों की मानसिकता को बदला जा सके।

सेनेटरी पैड बांटे गए

इस दौरान मौजूद महिलाओं के बीच सेनेटरी पैड भी बांटे गए। आपको बता दें कि प्रियल भारद्वाज त्रिपाठी मौजूदा समय में दिल्ली में रहती हैं। जो की ग्रामसभा बसौली की पुत्रवधु भी हैं। पेशे से फैशन डिजाइनर प्रियल सामाजिक कार्यों में भी विशेष रुचि रखती हैं।उनका मानना है कि आज हम 21वी शताब्दी में है फिर भी ग्रामीण क्षेत्रों में लोग मासिक धर्म के बारे में खुलकर बात करना पसंद नहीं करते जिसके कारण महिलाओं को विभिन्न प्रकार की परेशानियों से गुजरना पड़ता है।

महिलाएं दो परिवारों को संभालती है

ऐसे में जरूरत है कि हम सभी इस विषय में खुलकर बात करें और महिलाओं के दर्द को समझे।उन्होंने मौजूदा महिलाओं और बच्चियों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि महिला समाज शिक्षित है तो एक महिला दो परिवारों को सुदृढ़ रूप से संभालती है, उनका खुद का घर और उनका दूसरा घर यानि उनका ससुराल।

अतिथि राजेश दूबे ने अपने संबोधन में कहा की अच्छे परिवार एवं समाज की सरंचना में महिलाओं की अहम भूमिका होती है। इनके सम्मान के प्रति हम सबको सजग रहना चाहिए। कार्यक्रम में सभा अध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी विशिष्ठ अतिथि ओम प्रकाश भारद्वाज ,प्रधान आशा देवी, एडीओ पंचायत अनिल कुमार, रुद्रेश त्रिपाठी,पंकज तिवारी,वशिष्ट त्रिपाठी,दीपिका त्रिपाठी,बद्री विशाल,संचालक राकेश त्रिपाठी सभा अध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी आए हुए लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related posts

उत्तराखंड में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने के लिए पोर्टल जारी, CM धामी ने दी ट्वीट करके जानकारी

Rahul

जाने क्यूं, गृह प्रवेश से पहले एक बार फिर बदली सीएम हाउस की नेम प्लेट!

Anuradha Singh

भारत-पाकिस्तान संघर्ष बेहद विनाशकारी हो सकता है : महबूबा

bharatkhabar