Breaking News यूपी

आज से कांग्रेस चलाएगी भाजपा गद्दी छोड़ो अभियान, जानिए क्या है तैयारी

अगस्‍त क्रांति: लखनऊ में ऐसे निकलेगा कांग्रेस का "भाजपा गद्दी छोड़ो" मार्च

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी अलग-अलग प्रयोग कर रही है। इसी क्रम में सोमवार से भाजपा गद्दी छोड़ो अभियान की शुरुआत की जा रही है। यह आने वाले 2 दिनों तक चलाया जाएगा। इस अभियान के माध्यम से लोगों के बीच भाजपा सरकार के कार्यकाल से जुड़ी खामियों को जाहिर किया जाएगा।

भाजपा गद्दी छोड़ो अभियान कांग्रेस पार्टी के द्वारा मोहनलालगंज और मलिहाबाद क्षेत्र में चलाया जाएगा। प्रदेश की तहसीलों में अगले 2 दिनों तक ऐसा ही मार्च निकालने की तैयारी है। चुनावी अभियान को अब और मजबूती से आगे बढ़ाते हुए कांग्रेस पार्टी जनता के बीच जा रही है। महंगाई, बेरोजगारी, ब्लॉक प्रमुख चुनाव में हिंसा, महिला सुरक्षा जैसे मुद्दे पर योगी सरकार को लगातार घेरने की कोशिश हो रही है।

इसी अभियान के तहत जनता के बीच जाकर कांग्रेस के लिए जनसमर्थन जुटाने की भी कोशिश कर रही है। बता दें कि 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को मात्र 7 सीटें मिली थी। ऐसे में उनके लिए आने वाला चुनाव आसान नहीं होने वाला है। इसीलिए कांग्रेस पार्टी अभी से जमीनी पकड़ को मजबूत करने में लगी हुई है।

Related posts

राज्याभिषेक से पहले थाईलैंड के राजा ने की बॉडीगार्ड से शादी

bharatkhabar

श्रीलंका को मिलेगा नया राष्‍ट्रपति, 20 जुलाई को लिया जायेगा फैसला, गोटाबाया को देना होगा इस्‍तीफा

Rahul

“Run Against Drugs, Run For Life” थीम पर होगी मैराथन

piyush shukla