featured यूपी

पूरा होगा राम मंदिर निर्माण देखने का सपना, राम झरोखा से देखिये अद्भुत नजारा

पूरा होगा राम मंदिर निर्माण देखने का सपना, राम झरोखा से देखिये अद्भुत नजारा

अयोध्या: राम मंदिर निर्माण इतिहास के पन्नों में दर्ज हो रहा एक ऐसा कालखंड है, जो सदियों तक याद रखा जाएगा। मंदिर निर्माण के लिए सभी राम भक्तों ने लंबे समय तक इंतजार किया। अब इस निर्माण प्रक्रिया को भी राम झरोखा के माध्यम से देखा जा सकेगा।

दरअसल राम मंदिर निर्माण किस तरीके से हो रहा है, यह जिज्ञासा सभी श्रद्धालुओं के अंदर रहती है। सुरक्षा व्यवस्था के बीच यह काम पूरा किया जा रहा है, ऐसे में उस परिसर में किसी को जाने की अनुमति नहीं होती। लेकिन निर्माण के अलग-अलग चरण को देखने के लिए एक अनोखी व्यवस्था राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के द्वारा की गई है।

इसकी मदद से पश्चिम की दीवार को तोड़कर राम झरोखा का निर्माण कराया गया है। यह रामलला के दर्शन मार्ग में ही पड़ता है। इस राम झरोखे को 5 फीट की चौड़ाई में खोल दिया गया है, मिली जानकारी के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में यह 20 फीट तक खोल दिया जाएगा। इसके बाद सभी श्रद्धालु मंदिर निर्माण का प्रत्यक्ष दर्शन कर सकेंगे।

तोड़ी गई दीवार में लोहे की जाली लगाई जाएगी। जैसे ही 5 फीट की चौड़ाई में निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा, तुरंत ही दर्शनार्थियों के लिए यह खोल दिया जाएगा। मंदिर निर्माण की प्रक्रिया को देखना सभी राम भक्तों के लिए एक अलग संतुष्टि वाली बात होती है। लंबे समय से टेंट में भगवान श्रीराम विराजमान थे, अब सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भव्य मंदिर निर्माण हो रहा है। ऐसे में अयोध्या जाने वाले सभी भक्त मंदिर निर्माण की एक झलक देखकर अपने आप को धन्य मानेंगे।

Related posts

उत्तराखंड में आज 3 और कोरोना संक्रमित मिले, राज्य में कुल मरीजों की संख्या 75 हुई

Shubham Gupta

मोदी सिर्फ टीआरपी की राजनीति कर रहे है : राहुल गांधी

shipra saxena

CRPF जवान का वीडियो वायरल, फैसिलिटी को लेकर पीएम से लगाई गुहार

shipra saxena